पटना

पटना से बिहारशरीफ इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू


बिहारशरीफ बस डीपो पर इलेक्ट्रिक बस देखने वालों की उमड़ी भीड़

बिहारशरीफ (आससे)। पटना से हरनौत होते हुए बिहारशरीफ के रास्ते राजगीर के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गयी। मंगलवार को जब इलेक्ट्रिक बस बिहारशरीफ बस डीपो पहुंची तो देखेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि बस का ट्रायल सफल रहा है। फिलहाल नालंदा के लिए एक बस दी गयी है। बस में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। यह प्रदूषणमुकत बस है। सभी सीट के पास मोबाइल चार्जिग प्वायंट है।

यात्री वाहन में फ्री में वाई-फाई सेवा का आनंद ले सकेंगे। साथ ही, यह पूरी तरह वातानुकूलित है। सीसीटीवी कैमरे लगे है। सेंसरयुक्त वाहन होने के कारण सफर करना आरामदायक भी है। पटना से राजगीर का किराया निगम ने 150 रुपये तय किया है। पटना से यह वाहन सुबह 8:30 खुलेगी। राजगीर से पटना वापसी का समय 3:00 बजे का है। इसमें 45 सीट है। राजगीर में चार्जिग प्वायंट भी है। इसके अलावा राजगीर के लिए दो नयी बसें भी दी गयी हैं। इनमें एक सेमी डिलक्स तो दूसरी एसी है।