पटना

पटना: 12 जिलों को मिले नये सिविल सर्जन, पांच को सौंपी नयी जिम्मेदारी


पटना। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 12 जिलों में नए सिविल सर्जन पदस्थापित किये गये हैं, जबकि पांच जिलों के सिविल सर्जन को विभाग में इधर से उधर किया गया है। डॉ. महेश्वर प्रसाद गुप्ता को अररिया, डॉ. उमेश शर्मा को भागलपुर, डॉ. सुनील कुमार को नालंदा, डॉ. संतोष कुमार वर्मा को पूर्णिया, डॉ. जनार्दन प्रसाद सुकुमार को सारण, डॉ. राम नारायण राम को शेखपुरा, डॉ. हरेंद्र कुमार आलोक को मुंगेर, डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी को मुजफ्फरपुर, डॉ. योगेंद्र महतो को गोपालगंज, डॉ. अशोक कुमार चौधरी को जहानाबाद, डॉ. अमरेंद्र नारायण शाही को मधेपुरा और डॉ. ज्ञान शंकर को सुपौल का सिविल सर्जन बनाया गया है।

जबकि शेखपुरा के सिविल सर्जन डॉ. वीरकुंवर सिंह को पूर्णिया प्रमंडल का क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, सुपौल के सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण मोहन प्रसाद को अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, मुख्यालय, गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉ. त्रिभुवन नारायण सिंह को अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, मुख्यालय, सारण के सिविल सर्जन डॉ. माधेश्वर झा को दरभंगा प्रमंडल का क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अररिया के सिविल सर्जन डॉ. रूप नारायण कुमार को अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है।