Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पद्मश्री से सम्मानित असम की गांधीवादी शकुंतला चौधरी का 102 साल की उम्र में निधन


गुवाहाटी, । एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। पद्मश्री से सम्मानित असम की 102 वर्षीय गांधीवादी शकुंतला चौधरी का निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से कई बीमारियों से जूझ रही थी। पिछले 10 वर्षों से उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांसे ली। यह जानकारी दशकों से असम के सरनिया आश्रम में उनके साथ रह रहे कार्यवाहक ने दी। ‌उन्होंने कहा, ‘उनके शुभचिंतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके शव को आश्रम में रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार आज नबग्रहा श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीवादी शकुंतला के निधन पर जताया शोक

पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी शकुंतला चौधरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘शकुंतला चौधरी जीगांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के उनके आजीवन प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। सरानिया आश्रम में उनके नेक काम ने कई लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।’