Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पहलवान को थप्‍पड़ मारने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का क्‍यों वायरल हो रहा वीड‍ियो


  • रांची,। इस समय इंटरनेट मीड‍िया के सभी प्‍लेटफार्म पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का वीड‍ियो वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक पहलवान का थप्‍पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह पहलवान उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला है। दरअसल, यह घटना प‍िछले 15 द‍िसंबर 2021 को झारखंड की राजधानी रांची में आयोज‍ित राष्‍ट्रीय कुश्‍ती प्रत‍ियोग‍िता के उदघाटन के द‍िन हुई थी।

तीन द‍िवसीय प्रत‍ियोग‍िता का उदघाटन करने आए थे सांसद

यह प्रत‍ियोग‍िता रांची के शहीद गणपत राय इनडोर स्टेडियम होटवार में आयोज‍ित की गई थी। तीन द‍िवसीय अंडर-15 राष्‍ट्रीय कुश्ती प्रत‍ियोग‍िता का उदघाटन करने के ल‍िए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह यहां पहुंचे थे। वह उत्‍तर प्रदेश के सांसद भी हैं।