Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पायलट के थके होने के कारण घंटों लेट हुई फ्लाइट यात्री ने ट्वीट कर दी जानकारी; इंडिगो को देना पड़ा जवाब


नई दिल्ली, । देहरादून से चेन्नई जा रही फ्लाइट का एक हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है। दरअसल, एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी इंडिगो की जिस फ्लाइट में सफर कर रही थी, उसमें तीन घंटे से अधिक की देरी हुई।

साथ ही, उस यूजर समर ने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पायलट थका हुआ था। यूजर की पहचान समीर मोहन के तौर पर की गई है, उन्होंने अपनी पत्नी के व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट एक ट्विटर थ्रेड में पोस्ट भी किया।

देहरादून से चेन्नई जा रही फ्लाइट की घटना

यह ट्वीट पोस्ट करते ही वायरल होने लगा और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। इसके बाद एयरलाइन ने मोहन को जवाब देते हुए कहा कि वे यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 2 जुलाई (रविवार) को देहरादून से चेन्नई जा रही फ्लाइट में हुई।

ट्वीट कर दी फ्लाइट के लेट होने की जानकारी

मोहन ने अपने ट्वीट में लिखा, “@IndiGo6E मेरी पत्नी की फ्लाइट 3 घंटे से अधिक की देर हो चुकी है और अब वह दिल्ली जा रही है। यदि आप नियमित लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो भगवान भला करें। यह सही नहीं है। माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री को समाधान के लिए टैग कर रहा हूं।”

 

इसके बाद एक अलग ट्वीट में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किया और दावा किया कि पायलट थका हुआ है और एयरलाइन को कोई दूसरा विकल्प नहीं मिल सका। इसके बाद मोहन ने एक और ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फ्लाइट पहले लखनऊ गई और फिर दिल्ली आ गई।

फ्लाइट को लैंड कराने के लिए चले गए क्रू पायलट

एक अन्य यात्री केथरीनाथ कमलानाथन ने विमान के अंदर से एक वीडियो साझा किया। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में उतरने के बाद, पायलटों ने फ्लाइट को लैंड किया और चले गए। क्रू को कोई जानकारी नहीं थी और वे बहुत थके हुए भी थे। इंडिगो ने बहुत खराब स्थिति संभाली।”

इंडिगो ने किया ट्वीट

यात्रियों की समस्याओं को स्वीकार करते हुए, इंडिगो ने ट्विटर पर जवाब दिया, “हमें देरी के कारण हुई असुविधा के लिए खेद है। हम उन चुनौतियों को समझते हैं, जब सफर हमारी प्लानिंग के मुताबिक नहीं होती हैं। देरी परिचालन कारणों से हुई थी। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।”

यात्रियों ने की फ्लाइट कंपनी की आलोचना

अन्य उपयोगकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की और एयरलाइन की आलोचना की। एक यूजर ने कमेंट किया, “इंडिगो में उड़ान अनुभव और बोर्डिंग अनुभव इंडिगो सबसे खराब है। वे अपने यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे फ्लाइट तैयार न होने पर मवेशी लाइनें बना रहे हों, गेट पर इंतजार कर रहे हो। मैं हमेशा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त भुगतान करना पसंद करता हूं, अगर उड़ान विस्तारा फ्लाइट से हो।”