News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पीएम ने लाइफ ग्लोबल मिशन किया लांच, मोदी ने कहा, दुनिया अपनाए पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली

नई दिल्ली। पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि धरती को बचाने के लिए सभी को इसे अपनाना होगा। अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। भारत के लोगों की जीवन शैली पहले से ही पर्यावरण के अनुकूल रही है। महात्मा गांधी भी जीरो कार्बन लाइफ स्टाइल की बात करते थे और उसे अपनाने पर जोर देते थे। पीएम मोदी ने यह बात रविवार को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए लाइफ ( लाइफ फार द इनवायरमेंट) ग्लोबल मिशन की शुरूआत की। इस मौके पर माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सहित विश्व बैंक के प्रमुख, वैश्विक स्तर पर सतत विकास को लेकर काम रही वैश्विक एजेंसियों के प्रतिनिधि, दुनिया के बड़ी संख्या में देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

पीएम मोदी के प्रयासों को बिल गेट्स सहित विश्व बैंक प्रमुख ने सराहा

वर्चुअल आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व बैंक के प्रमुख डेविस मलपास ने पीएम मोदी के प्रयासों को सराहा और कहा कि दुनिया के सामने जलवायु परिवर्तन की जो चुनौती खड़ी है उससे निजात दिलाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। बता दें कि पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर ग्लास्गो में आयोजित कॉप-26 के दौरान लाइफ मूवमेंट शुरू करने का विचार व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पहले भी दुनिया को कुछ नया देने की कोशिश करता रहा है। यह चाहे योग हो या फिर दुनिया भर में सोलर ग्रिड तैयार करने की पहल की है। अब वह लोगों को इस मुहिम से भी जोड़ेगी। हम खुद भी अपनी स्थिति बेहतर करने में जुटे हुए है। 130 करोड़ भारतीयों के दम पर रोज नए लक्ष्य हासिल कर रहे है।

पीएम ने लाइफ ग्लोबल मिशन किया लांच, भारत का पहले से ही पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली में विश्वास

हमने पेट्रोल में एथनाल के 10 फीसद तक मिश्रण करने के लक्ष्य को पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया है। जबकि इसे हासिल करने का लक्ष्य नवंबर 2022 का था। यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि 2013-14 में मिश्रण मुश्किल से डेढ़ प्रतिशत और 2019-20 में पांच प्रतिशत था। इसका सीधा असर केवल विदेशी मुद्रा बचाने को लेकर नहीं है बल्कि इसके कारण पर्यावरण में लगभग 27 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ है। वन क्षेत्र भी बढ़ रहा है। वन्यजीव भी बढ़ रहे है। बाघों, शेरों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। पीएम ने कहा कि लाइफ एक ऐसी जीवन शैली को जीना है जो हमारे ग्रह के अनुरूप हो और इसे नुकसान भी न पहुंचाए। ऐसी जीवन शैली जीने वालों को ”प्रो-प्लैनेट पीपल” कहा जाता है।