News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश करियर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

पीएम मोदी ने किया रोजगार मेला का शुभारंभ, बोले- बीते 8 वर्षों में सरकार के कामकाज में आया बदलाव


नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi In Rozgar Mela) ने आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पीएम मोदी ने रोजगार मेले कार्यक्रम के दौरान कहा कि आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता, इतनी क्षमता आई है, इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है।

PM Modi Rozgar Mela Updates,

  • 12:51 PM, 22 Oct 2022

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया बयान

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, हमने उन अंग्रेजों को कोविड के समय में दुनिया की 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था से हटाकर भारत को 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। ये बदलते भारत की तस्वीर है।

  • 12:39 PM, 22 Oct 2022

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले

    रोजगार मेला कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, ये 10वें नंबर से 5वें नंबर तक आ गई है। ये कोई छोटी बात नहीं है। हमने 1 साल में निर्यात में 31% वृद्धि की है। आज भारत लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला हो गया है।

  • 12:34 PM, 22 Oct 2022

    अनुराग ठाकुर ने बांटे नियुक्ति पत्र

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में रोजगार मेला कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

  • 12:23 PM, 22 Oct 2022

    जेपी नड्डा ने रोजगार मेला कार्यक्रम में बांटे नियुक्ति पत्र

    जेपी नड्डा ने रोजगार मेला कार्यक्रम में बांटे नियुक्ति पत्र

    हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोजगार मेला कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे।

  • 12:16 PM, 22 Oct 2022

    पीएम मोदी बोले

    पीएम मोदी ने रोजगार मेला कार्यक्रम में कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बन रहे हैं। आधुनिक इंफ्रा के लिए हो रहे ये सारे कार्य टूरिज्म सेक्टर को भी नई ऊर्जा दे रहे हैं। आस्था, आध्यात्म, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को भी देशभर में विकसित किया जा रहा है। ये सारे प्रयास रोजगार बना रहे हैं।

  • 12:11 PM, 22 Oct 2022

    रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि आज रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

  • 12:07 PM, 22 Oct 2022

    भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है- पीएम मोदी

    भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा आज भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।

  • 12:03 PM, 22 Oct 2022

    देश में स्टार्टअप की संख्या बढ़ी- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है।

  • 12:00 PM, 22 Oct 2022

    रोजगार मेला में बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण का एक और उदाहरण, हमारी खादी और ग्रामोद्योग है। देश में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग, एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है।

  • 11:58 AM, 22 Oct 2022

    दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है भारत- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कहा आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वें नंबर तक की छलांग लगाई है। आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है।

  • 11:54 AM, 22 Oct 2022

    लाखों युवाओं को समय-समय पर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र- पीएम मोदी

    लाखों युवाओं को समय-समय पर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने रोजगार मेले कार्यक्रम के दौरान कहा कि आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता, इतनी क्षमता आई है, इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है। कर्मयोगियों का विराट संकल्प है।

  • 11:51 AM, 22 Oct 2022

    हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे innovators, entrepreneurs, उद्यमियों, किसानों, services और manufacturing से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है।

  • 11:48 AM, 22 Oct 2022

    रोजगार मेला के शुभारंभ पर बोले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।

  • 11:44 AM, 22 Oct 2022

    ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए रोजगार मेला का शुभारंभ किया। पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को नियुक्ती पत्र दिए गए।

  • 11:37 AM, 22 Oct 2022

    पीएम मोदी ने किया रोजगार मेला का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ कर दिया है। इसके तहत 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

  • 11:29 AM, 22 Oct 2022

    पीएम मोदी ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

    प्रधानमंत्री मोदी ने 10 लाख कर्मियों के लिए रोजगार मेले के के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

     

  • 11:25 AM, 22 Oct 2022

    जेपी नड्डा ने लिया रोजगार मेला कार्यक्रम में हिस्सा

    जेपी नड्डा ने लिया रोजगार मेला कार्यक्रम में हिस्सा

    हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोजगार मेला कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • 11:19 AM, 22 Oct 2022

    75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे- अश्विनी वैष्णव

    75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे- अश्विनी वैष्णव

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर ने बताया कि पीएम मोदी देश भर में 50 स्थानों पर युवाओं को 75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। केंद्र के सभी मंत्रालयों को मिलाकर आज 75000 नियुक्ति पत्र और आने वाले महीनों में 10 लाख नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

  • 11:04 AM, 22 Oct 2022

    रोजगार मेला में बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    रोजगार मेला पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रेलवे में पूरी तरह से परिवर्तन ला रहे हैं। पहले किसी भी स्टेशन पर आप जाओ तो नाक बंद करना पड़ता था, लेकिन अब आपको किसी भी स्टेशन पर काफी साफ-सफाई मिलेगी। आज राजस्थान में करीब 57,000 रेलवे परियोजना को मंजूरी मिली है।

  • 11:00 AM, 22 Oct 2022

    क्या बोले लाभार्थी

    क्या बोले लाभार्थी

    प्रधानमंत्री आज 10 लाख कर्मियों के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आज 75,000 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं, कोलकाता के लाभार्थियों ने कहा कि ये अच्छी पहल है। नौकरी की आवश्यकता वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सकारात्मक अच्छा अभियान है।

  • 10:40 AM, 22 Oct 2022

    पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे रोजगार मेला का शुभारंभ

    पीएम मोदी अब से कुछ देर बाद रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे।

  • 10:15 AM, 22 Oct 2022

    पीएम मोदी ने किया था एलान

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेला अभियान के तहत दिसंबर 2023 तक 10 लाख नौकरी देने का एलान किया था।

  • 09:39 AM, 22 Oct 2022

    तीसरी बार मध्य प्रदेश के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी एक महीने में तीसरी बार मध्य प्रदेश के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीका से आयातित चीतों को छोड़ा था और 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक मंदिर कॉरिडोर के पहले चरण का अनावरण किया था।

  • 09:26 AM, 22 Oct 2022

    लाभार्थियों ने जताई खुशी

    लाभार्थियों ने जताई खुशी

    प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए रोजगार मेला भर्ती अभियान की शुरुआत करेंगे। आज 75,000 लाभार्थियों को नियुक्ती पत्र दिए जाएंगे। वहीं, लाभार्थियों ने कहा है कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष थी। यह उत्साहजनक है और हमारे लिए अच्छा अवसर है।

  • 09:23 AM, 22 Oct 2022

    PMAY (ग्रामीण) बजट में 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई

    पिछले वित्त वर्ष की तुलना में PMAY (ग्रामीण) बजट में 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें केंद्र 6,000 करोड़ रुपये प्रदान करेगा, जबकि शेष राज्य का योगदान होगा। विशेष प्रावधान के तहत गुना और श्योपुर जिलों के लिए 18,342 आवास स्वीकृत किए गए।

  • 09:14 AM, 22 Oct 2022

    35,000 करोड़ रुपये की लागत से किया घरों का निर्माण

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि PMAY-G के तहत राज्य में बनने वाले घरों की संख्या 20,000 से बढ़कर 25,000 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमएवाई के तहत स्वीकृत 48 लाख घरों में से 29 लाख का निर्माण 35,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

  • 09:03 AM, 22 Oct 2022

    दोपहर 3 बजे शुरु होगा ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम

    पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में 4.5 लाख PMAY-G के लाभार्थियों के गृह प्रवेश में वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि धनतेरस के दिन कार्यक्रम दोपहर तीन बजे बीटीआई मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में शुरू होगा।

  • 08:50 AM, 22 Oct 2022

    75 हजार युवाओं को इन मंत्रालयों में होगी नियुक्ति

    पीएम मोदी आज 75 हजार पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देंगे। इन उम्मीदवारों की अलग-अलग मंत्रालय और विभागों में नियुक्ति होगी। इनमें रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, श्रम व रोजगार मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), कस्टम, बैंकिंग आदि में रोजगार शामिल होगा।

  • 08:44 AM, 22 Oct 2022

    केंद्रीय मंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

    50 केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार में नौकरी के लिए चयनित 19,692 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नियुक्ति पत्र देने के लिए जयपुर में होंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां भोपाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में होंगे। वहीं, सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्री वीरेंद्र कुमार इंदौर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मुंबई, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल गुवाहाटी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पटियाला और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई में होंगी।

  • 08:36 AM, 22 Oct 2022

    50 केंद्रीय मंत्री देंगे 20 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नियुक्ति अभियान को लांच करने के साथ ही देश भर में 50 केंद्रीय मंत्री करीब 20 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रोजगार मेला के तहत विभिन्न प्रकार के लोगों को सरकारी नौकरियां मिलेंगीं। विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए चयनित लोगों में से कुछ को शनिवार को ही नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। जो लोग आयोजन स्थल पर उपस्थित नहीं होंगें, उन्हें डाक या ई-मेल के जरिये भी नियुक्ति पत्र भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।

  • 08:23 AM, 22 Oct 2022

    पीएम मोदी आज देंगे सौगात

    आज धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में PMAY-G के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के गृह प्रवेश में भाग लेंगे। मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है।