News TOP STORIES आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गोरखपुर जमशेदपुर झारखंड धनबाद नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

पीएम मोदी ने दी देवघर एयरपोर्ट की सौगात, बोले- मुझे झारखंड के विकास का सौभाग्य मिला


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के देवघर पहुंच गए है। यहां उन्होंने 16 हजार करोड़ से अधिक की देवघर एम्स, हवाई अड्डे और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यहां उनका साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पीएम मोदी 14 जुलाई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे।

केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंका गया है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई। हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिंदा रहना चाहिए। हमारे पास विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के प्रति भी सद्भावना है। हमने प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया था। शिवसेना दबाव में फैसले नहीं लेती।

  • बोकारो-अंगुल गैस पाइपलाइन से झारखंड-ओडिशा के 22 जिलों को फायदा होगा- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने देवघर में कहा कि बोकारो-अंगुल गैस पाइपलाइन के शुरू होने से झारखंड, ओडिशा के 11 जिलों को फायदा होगा।

  • अपने देश का नाम और रोशन करूंगी- भगवानी देवी डागर

    भगवानी देवी डागर ने 94 साल की उम्र में भारत के लिए वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौड़ में स्वर्ण पदक और शाट पुट में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। दूसरे देश में पदक जीतकर लाई हूं। अपने देश का नाम और रोशन करुंगी।

  • ‘पूरे देश में दिख रहा सरकार के प्रयासों का लाभ’

    मोदी ने आगे कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है। बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

  • 02:03 PM, 12 Jul 2022

    बाबा के भक्तों को होगी सहुलियत- पीएम

    मुझे 4 साल पहले देवघर एयरपोर्ट के शिलान्यास का अवसर मिला था। कोरोना की मुश्किलों के बावजूद भी इस पर तेजी से काम हुआ और आज झारखंड को दूसरा एयरपोर्ट मिल रहा है। देवघर एयरपोर्ट से हर साल करीब 5 लाख यात्रियों की आवाजाही हो पाएगी। इससे बाबा के भक्तों को भी सहुलियत होगी।

  • ‘बिहार और बंगाल के लोगों को भी होगा फायदा’

    मोदी ने कहा कि ये जो परियोनजाओं हैं ये भले ही झारखंड से शुरु हो रही हैं, लेकिन इनसे बिहार और पश्चिम बंगाल के भी अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। यानी ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास को भी गति देंगी। राज्यों से विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है।

  • झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला- मोदी

    मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इससे झारखंड के आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।

  • 01:46 PM, 12 Jul 2022

    पीएम मोदी ने सपना साकार किया- हेमंत सोरेन

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। सोरेन ने कहा कि साल 2010 में एयरपोर्ट का सपना देखा था। अब पीएम मोदी ने इस सपने को पूरा किया है। ये हमारे लिए गर्व का मौका है।

    पीएम ने दी देवघर एयरपोर्ट की सौगात

    पीएम मोदी झारखंड के देवघर में हैं। उन्होंने देवघर एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।

  • झारखंड में अब 56 एयरक्राफ्ट की होती है मूवमेंट- सिंधिया

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पहले झारखंड में 20 एयरक्राफ्ट मूवमेंट होती थी, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 56 पर पहुंच चुकी है।

  • झारखंड में आने वाले समय में दो नहीं, होंगे 5 हवाई अड्डे- ज्योतिरादित्य सिंधिया

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देवघर में कहा कि इस समय झारखंड में 2 हवाई अड्डे हैं। आने वाले समय में यहां 5 हवाई अड्डे होंगे। पिछले 8 साल में जहां झारखंड में 1,500 यात्री प्रतिदिन आते थे, वहीं अब यहां 7,500 यात्री प्रतिदिन आते हैं।

  • नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर कसा तंज, कहा- अब उनकी उम्र रेस की नहीं, रेस्ट की है

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है, कमलनाथ जी की उम्र रेस की नहीं रेस्ट की है। अगर वो विकास की रेस लगा लेते तो उनकी पार्टी नहीं टूटती। काम करने में और मुंह चलाने में अंतर होता है। कांग्रेस के सारे विकास उनके कागज पर ही आए थे। ज़मीन पर विकास हुआ होता तो कांग्रेस नहीं टूटती।

  • 01:22 PM, 12 Jul 2022

    पीएम मोदी देवघर पहुंचे, एम्स और एयरपोर्ट की देंगे सौगात

    पीएम नरेन्द्र मोदी झारखंड के देवघर पहुंच गए है। यहां वे देवघर एम्स और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

  • I2U2 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें इज़राइल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल होंगे। I2U2 का पहला लीडर्स समिट वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14 जुलाई 2022 को होगा।

  • राहुल गांधी विदेश रवाना, 17 को आएंगे वापस

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज विदेश चले गए हैं। वे रविवार 17 जुलाई को वापस आएंगे। कांग्रेस सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

  • एनसीपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे शरद पवार

    एनसीपी नेता छगन भुजबल और पार्टी के अन्य नेता एक बैठक के लिए मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे। यह बैठक पार्टी प्रमुख शरद पवार ने बुलाई है।

  • 11:53 AM, 12 Jul 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने जुबैर की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए यूपी सरकार को चार हफ्ते का दिया समय

    सुप्रीम कोर्ट ने अल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को चार सप्ताह का समय दिया। जुबैर ने याचिका दायर कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें हाईकोर्ट ने एक ट्वीट के लिए यूपी पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया था। इस प्राथमिकी के मुताबिक, जुबैर ने कथित तौर पर तीन हिंदू संतों को घृणा फैलाने वाला कहा था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जुबैर की अंतरिम जमानत अगले आदेश तक बढ़ा दी है। कोर्ट अब इस मामले पर 7 सितंबर को सुनवाई करेगी।

  • 11:39 AM, 12 Jul 2022

    शिवसेना दवाब में फैसले नहीं लेती- संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि विपक्ष को जिंदा रहना चाहिए। हमारे पास विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के प्रति भी सद्भावना है। पहले हमने प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। एनडीए उम्मीदवार का नहीं। हमने प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया। शिवसेना दबाव में फैसले नहीं लेती।

  • 11:38 AM, 12 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है- संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमने अपनी बैठक में द्रौपदी मुर्मू (एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) पर चर्चा की। द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। एक-दो दिन में शिवसेना की भूमिका साफ हो जाएगी। इस पर पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अंतिम फैसला करेंगे।

  • 11:35 AM, 12 Jul 2022

    शिंजो आबे का आज होगा अंतिम संस्कार

    जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का मंगलवार को टोक्यो में अंतिम संस्कार किया जाएगा।  इस मौके पर उनके करीबी दोस्त ही उपस्थित रहेंगे। आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • 11:19 AM, 12 Jul 2022

    उदयपुर में प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे नड्डा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उदयपुर, राजस्थान आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नड्डा माउंट आबू में आयोजित प्रदेश प्रशिक्षण शिविर सत्र का मार्गदर्शन करेंगे।

  • 11:17 AM, 12 Jul 2022

    पश्चिम रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

    गुजरात के वडोदरा मंडल के दभोई और एकता नगर स्टेशनों के बीच पटरियों के खराब होने के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें आज रद्द/आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं। पश्चिम रेलवे ने यह जानकारी दी है।

  • 11:15 AM, 12 Jul 2022

    मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी कल की रैली स्थगित की

    मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भारी बारिश के कारण मनसे कार्यकर्ताओं के साथ अपनी कल की रैली स्थगित कर दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जल्द ही अपनी रैली की अगली तारीख की घोषणा करेंगे और कार्यकर्ताओं को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों तक पहुंचने का सुझाव दिया।

  • 11:11 AM, 12 Jul 2022

    उदयपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजस्थान के उदयपुर जिले के डबोक पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

  • 11:10 AM, 12 Jul 2022

    महाराष्ट्र के नासिक में आज बंद रहे सभी स्कूल-कालेज

    पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद महाराष्ट्र के नासिक शहर में आज स्कूल, कालेज बंद रहे। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

  • 11:08 AM, 12 Jul 2022

    केरल में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंकने का वीडियो आया सामने

    केरल में कन्नूर जिले के पय्यानुर में RSS कार्यालय पर बम फेंकने का वीडियो सामने आया है। आज सुबह हुई इस घटना में इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।

  • 11:06 AM, 12 Jul 2022

    कोलकाता में भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार से मिलीं द्रौपदी मुर्मू

    एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार और अन्य से मुलाकात की। सुकांत मजूमदार पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख हैं।

  • 10:44 AM, 12 Jul 2022

    दिल्ली पुलिस के वकील ने मांग समय, वृंदा गोवर ने किया विरोध

    अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मुहम्मद जुबैर की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट के सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने मामले में बहस करने के लिए समय मांगा और अदालत से इस मामले को 14 जुलाई को लेने का अनुरोध किया। अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मामले को 2 दिन के लिए टालना अनुचित है। उन्होंने कहा कि यदि संभव हुआ तो इस मामले को कल उठाया जा सकता है।

  • 10:42 AM, 12 Jul 2022

    जुबैर की जमानत याचिका पर अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई

    पटियाला हाउस कोर्ट की सत्र अदालत ने दुश्मनी को बढ़ावा देने के एक कथित मामले में अल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 जुलाई तक के लिए टाल दी है।

  • 10:41 AM, 12 Jul 2022

    जुबैर की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू

    अल्ट-न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट के सत्र न्यायालय में सुनवाई शुरू हो गई है।

  • 10:17 AM, 12 Jul 2022

    चेन्नई में AIADMK कार्यालय के बाहर सुरक्षी कड़ी की गई

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अन्नाद्रमुक कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां सोमवार को ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में पार्टी की आम परिषद की बैठक के इतर ई पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी।

  • 10:07 AM, 12 Jul 2022

    दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

  • 10:03 AM, 12 Jul 2022

    सेंसेक्स में 257.99 अंकों की गिरावट

    सेंसेक्स 257.99 की गिरावट के साथ फिलहाल 54,137.24 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 85.25 फिसलकर फिलहाल 16,130.75 पर है।

  • 09:34 AM, 12 Jul 2022

    कांग्रेस ने 14 जुलाई को संगठन की बुलाई बैठक

    कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए 14 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, दिल्ली में पीसीसी अध्यक्षों, फ्रंटल संगठन प्रमुखों के साथ सभी प्रभारी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है।

  • 09:32 AM, 12 Jul 2022

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

    भाजपा नीत राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रियों और अन्य की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 09:25 AM, 12 Jul 2022

    भारत में कोरोना के 13,615 नए मामले

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,615 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 13,265 मरीज ठीक हुए। जबकि 20 लोगों की मौत हो गई।

  • 09:21 AM, 12 Jul 2022

    IMD ने 14 जुलाई तक मुंबई के लिए जारी किया आरेंज अलर्ट

    आईएमडी ने 14 जुलाई तक मुंबई के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के लिए शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होगी। छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है।

  • 09:07 AM, 12 Jul 2022

    केरल में आरएसएस कार्यालय पर फेंका गया बम

    केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में RSS कार्यालय पर बम फेंका गया। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई है। घटना में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए।

  • 08:42 AM, 12 Jul 2022

    मुंबई में हो रही भारी बारिश

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

  • 08:36 AM, 12 Jul 2022

    बिहार विधानसभा के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

    बिहार विधानसभा के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पटना में रहेंगे। वे देवघर से यहां शाम 5.20 बजे आएंगे। दो घंटे की यात्रा के दौरान पीएम बिहार के विधायी इतिहास को चार स्मृतियां सौंपेंगे। विधानसभा भवन के सौ वर्ष पूरे होने पर शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे। इसके अलावा, कल्पतरु का पौधा लगाकर शताब्दी स्मृति उद्यान की नींव रखने के साथ ही संग्रहालय और अतिथिशाला की आधारशिला भी रखेंगे।

  • 08:33 AM, 12 Jul 2022

    देवघर में डीएवी स्‍कूल के 200 बच्चे पीएम का करेंगे स्वागत

    डीएवी भंडारकोला के दो सौ बच्चे मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। प्राचार्य डा. विजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है। देवघर के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी पटना पहुंचेंगे।

  • 08:22 AM, 12 Jul 2022

    गाजियाबाद में बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

  • 08:20 AM, 12 Jul 2022

    महाराष्ट्र में भारी बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न

    महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

  • 08:09 AM, 12 Jul 2022

    गोरखा प्रादेशिक प्रशासन का शपथ ग्रहण समारोह आज, ममता बनर्जी भी होंगी शामिल

    गोरखा प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) का शपथ ग्रहण समारोह आज दार्जिंलिंग चौरास्ता में होगा। इस समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी।

  • 08:05 AM, 12 Jul 2022

    देवघर एम्स और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

    झारखंड के देवघर कालेज मैदान में आयोजित होने वाली पीएम मोदी की जनसभा में भाजपा के तमाम सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यहां लगभग एक घंटे का कार्यक्रम है। देवघर में पीएम 6565 करोड़ की 12 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 10,270 करोड़ की 13 योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें देवघर में बना 250 बेड का एम्स का आइपीडी और 401 करोड़ की लागत से बना एयरपोर्ट भी शामिल है।

  • 08:04 AM, 12 Jul 2022

    खानों और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे उद्घाटन

    केंद्रीय खनन, कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आज नई दिल्ली में डा आम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में खानों और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर ढाई बजे कान्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  • 08:03 AM, 12 Jul 2022

    निजी स्‍कूलों में छुट्टी, देवघर कालेज परीक्षा केंद्र स्थानांतरित

    देवघर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। जसीडीह के निजी स्कूलों में भी छुट्टी दी गयी है। देवघर कालेज को प्रशासन व एसपीजी द्वारा अपने कब्‍जे में लेने क कारण देवघर कालेज से परीक्षा केंद्र को रेड रोज स्कूल में स्थानांतरित किया गया है।

  • 07:59 AM, 12 Jul 2022

    पीएम मोदी के दौरे को लेकर देवघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके तीनों कार्यक्रम स्थलों को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री रोड शो करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर तक जाएंगे। करीब 50 हजार कार्यकर्ता व आमजन रास्ते में प्रधानमंत्री का अभिवादन व स्वागत करेंगे। सात किलोमीटर लंबे इस रोड शो में स्वागत के लिए 55 प्वाइंट बनाए गए हैं। वहां सुरक्षा घेरे में जनता पीएम का स्वागत करने के लिए खड़ी रहेगी। पूरे रास्ते में संताल की संस्कृति प्रस्तुत करने वाले गीत व भजन-कीर्तन भी होते रहेंगे।

  • 07:59 AM, 12 Jul 2022

    पीएम मोदी के आगमन की खुशी में जलाए जाएंगे एक लाख दिये

    देवघर में एम्स व एयरपोर्ट मिलने की खुशी में टावर चौक पर रंगोली बनायी गई है। आज शाम दीपोत्सव की तैयारी भी की गयी है। देवघर में टावर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक एक लाख दीये जलाए जाएंगे।

  • 07:58 AM, 12 Jul 2022

    विशेष विमान से देवघर आएंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे वायु सेना के विशेष विमान से आएंगे। यहां उनका साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान पीएम एयरपोर्ट के अलावा बैद्यनाथ धाम मंदिर भी जाएंगे, जहां लगभग 20 मिनट तक रुककर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद देवघर कालेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।