रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की जमकर तारीफ की है। लावरोव ने भारत को उभरते हुए बहुध्रुवीय विश्व में सबसे महत्वपूर्ण ध्रुव करार दिया है। रूसी विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की ओर से आयोजित होने जा रहे आतंकवाद निरोधक कार्यक्रम से ठीक पहले यह बड़ा बयान दिया है। यही नहीं रूस ने भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दावेदारी का फिर से खुलकर समर्थन किया। रूसी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पीएम मोदी ने हर साल दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन से किनारा कर लिया है। लावरोव ने कहा, ‘भारत आर्थिक विकास के लिहाज से दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल है। संभवत: नेतृत्व कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि भारत के पास व्यापक पैमाने पर विभिन्न तरीके की समस्याओं को सुलझाने का अनुभव है। लावरोव ने कहा कि भारत दक्षिण एशिया में शंघाई सहयोग संगठन के अंदर विभिन्न तरह के ढांचे में शामिल है और वह संयुक्त राष्ट्र में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने भारत के सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया। लावरोव ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि आर्थिक विकास के मामले में भारत दुनिया में प्रमुख देशों में शामिल है। संभवत: अगुवा भी है। भारत की जनसंख्या जल्द ही दुनिया में सबसे ज्यादा हो जाएगी।’ इससे पहले इसी महीने भारत ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता को संभाला था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने रूस जाकर शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने से किनारा कर लिया था। वह भी तब जब रूसी राष्ट्रपति लगातार यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि भारत और रूस के बीच रिश्ते बहुत मजबूत हैं लेकिन इस समय दोस्ती का ढिंढोरा पीटना पीएम मोदी के लिए लाभदायक नहीं होगा। यही वजह है कि साल 2000 के बाद ऐसा दूसरी बार होगा जब भारत और रूस दोनों के नेता मुलाकात नहीं करेंगे। वह भी तब जब भारत और रूस दोनों के बीच रणनीतिक रिश्ते बहुत मजबूत हैं। पुतिन और मोदी के बीच यह शिखर सम्मेलन आमतौर पर दिसंबर में होता है। इसे साल 2020 में कोरोना के कारण रद्द किया गया था। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा, ‘यह शिखर सम्मेलन इस साल नहीं होने जा रहा है।’
Related Articles
zzzzzz Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की टूटी आर्थिक कमर, कई देशों ने मंहगाई बढ़ने को लेकर दी चेतावनी
Post Views: 421 कोलंबो (एएनआई/रायटर्स)। श्रीलंका के हालात हर रोज खराब हो रहे हैं। केबिनेट रविवार को ही इस्तीफा दे चुकी है और सोमवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने चार नए मंत्रियों की नियुक्ति भी कर दी है। इस बीच राष्ट्रपति ने ये भी कहा है कि वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे लेकिन […]
चीन में प्रदूषण रोकथाम के लिए जारी किया नया सर्कुलर
Post Views: 380 बीजिंग। चीन ने बढ़ते वायु प्रदुषण को कम करने के लिए उपाय करने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने देश में बढ़ते प्रदूषण के संकट को रोकने और नियंत्रित करने के लिए चल रही लड़ाई को बढ़ावा देने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन […]
भारत विरोधी गतिविधियों का गढ़ बन रहा तुर्किये,
Post Views: 330 नई दिल्ली। इसी वर्ष सितंबर में जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुर्किये के अपने समकक्ष मेवलुत कालुसोगलू से मुलाकात की थी तो ऐसा प्रतीत हुआ कि दोनों देशों के बीच कश्मीर को लेकर जारी मतभेद को दूर करने की कोशिश होगी, लेकिन उसके बाद जो संकेत तुर्किये से भारतीय एजेंसियों को […]