Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पीलीभीत में दिन दहाड़े हत्या के प्रयास से मची अफरा तफरी, स्टेशन के पास चलाई गोली, दो घायल


पीलीभीत : पीलीभीत के पूरनपुर में रामलीला मेले में रात को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को आरोपितों ने दिनदहाडे़ गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया। इस घटना में जहां पीड़ित सहित दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। वहीं लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला पूरनपुर रामलीला मेले में हुए विवाद से जुड़ा हैं। दरअसल में पूरनपुर के मुहल्ला कायस्थान निवासी अमन कुमार अपने परिवार के साथ गुरुवार की रात रामलीला मेला देखने गया था। वहां लाइनपार के मुहल्ला साहूकारा निवासी आरोपित मिल गए।

आरोप है कि वह महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने अमन को बेरहमी से जमकर मारा पीटा। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई जिस पर पुलिस आरोपितों को हिरासत में ले लिया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। रात में ही दोनों को छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को आरोपितों ने वार्ता के लिए पीड़ित को रामलीला मेले में बुलाया गया। वहां से दोनों आरोपितों ने उसे अपने घर आने को कहा। जिसके बाद पीडित आराेपिताें के घर जा रहा था।

स्टेशन के पास चलाई गोलियां

दोपहर 12 बजे के करीब जब पीडित आरोपितों के घर जाने के लिए स्टेशन के पास पहुंचा।आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपितों ने उस पर फायरिंग करना शुरु कर दिया।जिससे वहां गुजर रहे राहगीरों और अन्य लोगों में अफरा तफरी मच गई। इधर गोली लगने से पीड़ित अमन व राहगीर निहाल गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।पुलिस ने अनुसार आरोपित नीलेश व बीके पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।जिनकी तलाश पुलिस ने शुरु कर दी हैं।