Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पुडुचेरी नगर निकाय चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी भाजपा,


पुडुचेरी, । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुडुचेरी के दौरे के साथ ही भाजपा ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि अमित शाह रविवार को प्रदेश के दौरे पर थे। शाह ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। गौरतलब है कि भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में अकेले उतरने का फैसला लिया है।

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एन रंगासामी के नेतृत्व वाली आल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) और पुडुचेरी भाजपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एआईएनआरसी अभी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। भाजपा पुडुचेरी इकाई ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

 

सीएम बनने के बाद पीएम से नहीं मिले रंगासामी

एन रंगासामी ने पुडुचेरी के सीएम पद का कार्यभार बीते साल 21 मई को संभाला था। अभी तक उन्होंने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं की है। प्रदेश भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री का अपना एजेंडा है।