News TOP STORIES उत्तराखण्ड

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री: सूत्र


  • नई दिल्‍ली: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। पुष्कर सिंह धामी युवा मोर्चा के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और फिलहाल में खटिमा से विधायक है। वह कुमाऊं इलाक़े से आते हैं।

सूत्रों ने बताया कि ये नाम अंदर खाने बहुत पहले से चर्चा में था। धामी को संगठन में काम का अनुभव है और वह जुझारू छवि हैं। तीरथ सिंह ने धामी के नाम का प्रस्‍ताव रखा।

पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लगातार दूसरी बार से विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है।