Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपियो के ताइवान दौरे से भड़का चीन


ताइपे, । अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो के ताइवान दौरे से चीन भड़क गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पद पर रहते पोंपियो ने निंदनीय काम किया था। गत वर्ष ट्रंप प्रशासन का कार्यकाल खत्म होने पर जब पोंपियो पद से हटे तब चीन ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। क्योंकि वह विदेश मंत्री रहते चीन की आलोचना करते थे।

पोंपियो को शीर्ष सम्मान

इधर, ताइवान की राष्ट्रपति त्साइ इंग-वेन ने द्वीपीय क्षेत्र के साथ संबंध प्रगाढ़ करने में योगदान देने के लिए पोंपियो को शीर्ष सम्मान प्रदान किया। इससे पहले अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफील्ड को ताइवान के शीर्ष सम्मान में से एक ग्रैंड कार्डन से सम्मानित किया था।

मिसाइल निर्माण दोगुना करेगा ताइवान

ताइवान अपने सालाना मिसाइल निर्माण क्षमता को दोगुना करने की योजना बना रहा है। इस वर्ष 500 मिसाइलों का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा जा रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चीन से खतरे के मद्देनजर यह द्वीपीय क्षेत्र अपनी सैन्य क्षमता मजबूत करने में जुटा है।