Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आएगी गिरावट पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया ये जवाब


नई दिल्ली, । देश में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि तेल कंपनियां उस स्थिति में हैं जहां से पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने के बारे में सोचा जा सकता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत स्थिर रहती है।

बीजीपी के मुख्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर पुरी ने कहा कि मौजूदा समय में वह अभी इस स्थिति में नहीं है जहां पर कुछ भी एलान कर सके। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।

तेल कंपनियों ने कुछ नुकसान को रिकवर किया

आगे उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही तेल कंपनियों के लिए अच्छी रही है। कुछ नुकसान कवर हुआ है। वे बहुत अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक रहे हैं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।

अप्रैल 2022 से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पुरी ने आगे कहा कि नरेद्र मोदी की सरकार ने अप्रैल 2022 के बाद से तेल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है और सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी का आम जनता पर कोई असर न हो।

गैर-बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर अधिक वैट

पुरी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गैर-बीजेपी शासित राज्य पेट्रोलियम की कीमत के मुद्दे को सबसे ज्यादा अवाज उठाते हैं, लेकिन उनके शासन वाले राज्यों में भाजपा शासित राज्यों की तुलना में अधिक वैट है।

आगे बताया कि सरकार देश की रिफाइनिंग कैपेसिटी 400-450 मिलियन मैट्रिक टन है, जो कि मौजूदा समय 252 मिलियन मैट्रिक टन की है।

 

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट

कच्चे तेल की कीमत में पिछले कुछ महीनों में गिरावट का ट्रेंड जारी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से 75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। हालांकि,देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।