Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

पैगम्बर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में जुमे की नमाज पर फिर न हो बवाल, तगड़े इंतजाम


अमरोहा, । Nupur Sharma Remarks on Prophet Muhammad : पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज लगातार प्रदर्शन करता आ रहा है। बीते शुक्रवार को भी कई स्थानों पर बवाल व हिंसक प्रदर्शन हुए थे। हालांकि, अमरोहा में शांति रही थी।

केवल गजरौला व सैदनगली में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था। अब आगामी शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। धर्मगुरु से बैठक कर शांति की अपील की जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं।