Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

पोलैंड के सीमा रक्षकों ने की थी 100 भारतीय छात्रों की पिटाई,


संयुक्त राष्ट्र। बेलारूस ने बुधवार को दावा किया कि पोलैंड के सीमा रक्षकों ने 26 फरवरी को करीब 100 भारतीय छात्रों के समूह को पीटा था और उन्हें यूक्रेन में वापस धकेल दिया था। इसके बाद उन्हें रोमानिया के शरणार्थी शिविरों में रखा गया था। वहीं भारत स्थित रूसी दूतावास के अनुसार भारतीय छात्रों को यूक्रेनी सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल करने और रूस पहुंचने से रोकने के लिए बंधक बनाया गया।

संयुक्त राष्ट्र में बेलारूस के राजदूत वैलेन्टिन रयबाकोव ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बयान देते हुए यह टिप्पणी की। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्रिसया ने कहा कि उनके देश में रूसी सैन्य अभियान में एक भारतीय नागरिक मारा गया और एक चीनी नागरिक घायल हो गया। मालूम हो कि भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के माध्यम से अपने नागरिकों को निकाल रहा है क्योंकि 24 फरवरी से यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है।