News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप खाई में पलटी, चार की मौत, 20 घायल


चेनारी, रोहतास। चेनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पिकअप से कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ताधाम में गुप्तेश्वर महादेव का दर्शन करने जा रहे थे, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुछ घायलों को चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही, कुछ घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के डोइयां गांव निवासी वासुदेव दुबे के 25 साल के बेटे मिथुन दुबे, डेहरी के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के दिनेश सिंह की 50 साल की पत्नी लखमुनिया देवी व काराकाट थाना क्षेत्र के गेरा गांव निवासी बद्री साह की 66 साल की पत्नी कुलवंती देवी की रूप में हुई है। मिथुन दुबे पिकअप चालक बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने भू स्खलन का खतरा जताते हुए 19 फरवरी तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। इसके बाद भी मिलीभगत कर वहां के कुछ लोग अपना पिकअप चलवाते हैं।

पीड़ितों के मुताबिक सभी अपने गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर गुप्ताधाम गए थे। वहां पर उनकी गाड़ी को ऊपर ले जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद 26 लोग पिकअप में प्रति व्यक्ति 70 रुपया किराया देकर एक साथ सवार हुए। घाटी में चढ़ाई के वक्त गायघाट के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्गावती जलाशय में पलट गया।

jagran

तीन मृतकों के अलावा 19 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाकी के तीन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है। दूसरी ओर, पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

 

jagran