Latest News उत्तर प्रदेश प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

प्रयागराज में नामांकन से पहले मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रयागराज में इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। सिद्धार्थ नाथ सिंह गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे।

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रयागराज में इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। उन्होंने इसी क्षेत्र से 2017 में भी चुनाव जीता था और सरकार के प्रवक्ता भी हैं। आज यहां पर नामांकन से पहले मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले की कोशिश की गई। हमलावर को जहर और ब्लेड के साथ पकड़ा गया है। प्रयागराज में इलाहाबाद पश्चिमी सीट से आज नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ट्रांसपोर्ट नगर, मुंडेरा केंद्रीय चुनाव कार्यालय में थे। हमलावर शख्स उनकी तरफ बढ़ा। शक होने पर मंत्री ने खुद समर्थकों के साथ उसको पकड़ लिया। उसके पास ब्लेड और जहर था। उसे धूमनगंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया।इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां यूपी चुनाव के पांचवे चरण में 27 फरवरी को वोटिंग होनी है।