Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

प्रियंका का योगी सरकार पर तीखा तंज, बोलीं- भाजपा ने यूपी को बना दिया ‘अपराध युक्त’ प्रदेश


देश की सबसे पुरानी राजीतिक पार्टी आज अपने ही अस्तित्व के लिए संघर्ष की लड़ाई लड़ रही है। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस अपना विपक्षी दल होने का दायित्व निभा रही है, जो लोकतंत्र के लिए काफी बेहतर है। अगले छ महीने के भीतर उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। ऐसे में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश को ‘अपराध से मुक्त’ करने के वादे के साथ सत्ता में आई योगी सरकार ने इसे ‘अपराध युक्त’ प्रदेश बना दिया है।