News TOP STORIES उत्तर प्रदेश प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

प्रियंका गांधी आज आएंगी प्रयागराज, 4 लोगों की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलेंगी


लखनऊ: कानून व्यवस्था के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार शाम प्रयागराज में उस दलित परिवार से मुलाकात करेंगी जिनके 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका शाम 3 बजे दिल्ली से प्रयागराज पहुंचेंगी, जहां वह पीड़ित परिजनों से मिलने फाफामऊ जाएंगी, जिनके परिवार के 4 सदस्यों की बुधवार रात हत्या कर दी गयी थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य पदाधिकारी सड़क मार्ग से प्रयागराज जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और दलित उत्पीड़न की घटनायें चरम पर है। पासी जाति के लोगों की सामंती गुंडो ने हत्या कर दी। इस दलित परिवार पर पहले भी दबंगो ने हमला किया था मगर योगी की भ्रष्ट पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हुये नतीजन इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया।