Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

प्रियंका गांधी के बाद BJP सांसद ने कोविड मरीजों की भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल,


लखनऊ, : कोरोना वायरस महामारी का ग्राफ उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। तो वहीं, राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण से हालात चिंता जनक बने हुए है। लखनऊ में चिंता जनक हालातों को देखते हुए मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने एक बार फिर प्रदेश में सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा है कि सीएमओ द्वारा मरीजों को रेफरल लेटर देना गलत है, क्योंकि इस प्रक्रिया से मरीजों को भर्ती होने मे देरी हो रही है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के नियम को बदलने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था।

मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘कोरोना वायरस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को पहले खुद को भर्ती कराने के लिए सीएमओं को बोलना पड़ता है, उसके बाद सीएमओ जब आदेश कंट्रोल रूम को देते हैं, उसके उपरांत कंट्रोल रूम को मरीजों का नाम पता नोट कराने के बावजूद भी कई दिन तक पत्र जारी नहीं किया जाता है। यह व्यवस्था पूरी तरीके से गलत है और इसे रद्द कर देना चाहिए। सांसद ने कहा कि इस व्यवस्था के बदले जो लखनऊ में अस्पताल हैं, उन अस्पतालों के लोगों को ही कोरोना मरीजों को सीधे भर्ती करने की जिम्मेदारी दे देनी चाहिए।