Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा महंगाई के खिलाफ आवाज करें बुलंद,


  • लखनऊ, अगले साल उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। चुनाव को लेकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘अबकी बार, महंगी पड़ी सरकार। #महंगे_दिन।’ इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर का तस्वीर भी साझा की है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक तस्वीर झासा की है। तस्वीर पर लिखा है कि, ‘भाजपा के 7 सालों में केवल एक ही विकास देखने को मिला है, चीजों के दामों में विकास।’ इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि, ‘महंगाई कैसे असर डालती है…

1 लीटर सरसों तेल का भाव = किसान के 14 किलो गेहूं की कीमत

एक किसान परिवार को महीने भर का सरसों तेल खरीदने के लिए लगभग 1 कुंतल गेहूं बेचना पड़ रहा है।

न आय बढ़ी है, न खेती में बचत। महंगाई के कहर से आम जन कराह रहे हैं।’

महंगाई के खिलाफ आवाज करें बुलंद: प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रयागराज एवं सुल्तानपुर में चल रहे संगठन प्रशिक्षण शिविरों को संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविरों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘कोरोना काल में जब सरकार नदारद थी, तब कांग्रेस संगठन ने जनसेवा का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य निभाया। आज आमजनों पर महंगाई एवं काम धंधे बंद होने की भारी मार पड़ रही है। हम इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।’