Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

प्रियंका ने योगी सरकार पर लगाया किसानों के साथ अन्याय का आरोप,


  • लखनऊ,  कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के मुद्दों पर योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए बिजली, डीजल के दाम तो कई बार बढ़ चुके हैं, लेकिन गन्ने के दाम में पिछले 4 साल से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। कांग्रेस महासचिव ने यूपी सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। प्रियंका के ट्वीट पर जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि उन्हें पहले सारी चीजें पहले पता कर लेनी चाहिए। यह लोग पहले ट्वीट कर देते हैं, बाद में फिर खुद कटघरे में खड़े हो जाते हैं।

‘आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘उप्र में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 से अधिक बार बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से 0 रू की बढ़ोत्तरी हुई।’ प्रियंका ने पूछा, आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?