Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

प्लेन में सिगरेट के कश लगाता बॉबी कटारिया का Video वायरल, जांच के आदेश


नई दिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया मुश्किलों में है। आए दिन बॉबी कटारिया के वीडियो वायरल होते रहते हैं। बॉबी कटारिया का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उसके लिए मुसीबत बन सकता है। दरअसल, बॉबी कटारिया एक फ्लाइट में सीगरेट के कश लगाता नजर आ रहा है।

सीगरेट के धुंए उड़ाते बॉबी कटारिया का वीडियो वायरल हो गया है। बॉबी के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि बॉबी सैकड़ों यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वहीं, विमान की सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांच के आदेश

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बॉबी कटारिया के वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। सिंधिया ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सिंधिया ने कहा कि इस तरह के खतरनाक व्यवहार के प्रति कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

बॉबी कटारिया के वायरल वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में बॉबी कटारिया प्लेन में सिगरेट पीते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि प्लेन स्पाइस जेट का है। फ्लाइट दुबई से दिल्ली आ रही थी। बॉबी कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। फ्लाइट में सिगरेट पीने पर प्रतिबंध है।

स्पाइस जेट की सफाई

वहीं, इस पूरे मामले पर स्पाइस जेट ने सफाई दी है। स्पाइस जेट की तरफ से कहा गया कि वीडियो 20 जनवरी 2022 को शूट किया गया था। बॉबी कटारिया दुबई से दिल्ली की फ्लाइट में था। विमानन कंपनी ने बताया कि कैबिन क्रू ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त थे। उसी दौरान बॉबी और उसके दोस्तों ने वीडियो शूट किया। कंपनी की तरफ से कहा गया कि किसी भी यात्री या चालक दल को इसकी जानकारी नहीं थी। 24 जनवरी, 2022 को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से एयरलाइन के संज्ञान में आया।

मामले को अनियंत्रित यात्रियों (किसी भी स्पाइसजेट कर्मचारी से युक्त नहीं) से निपटने पर नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के प्रावधानों के अनुसार गठित आंतरिक समिति को भेजा गया था। उक्त पैक्स को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ़्लाइंग सूची में रखा गया था। स्पाइस जेट ने आगे बताया कि मामले को आंतरिक समिति को भेजा गया था। उस वक्त कटारिया को 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ्लाइंग सूची में रखा गया था।