Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

फलों में 90 फीसद पोषक तत्‍व हुए कम, सद्गुरु वासुदेव बोले-हमारे अस्तित्व के लिए यह बड़ा खतरा


लखनऊ। मिट्टी को मिट्टी कहने के लिए तीन प्रतिशत जैविक तत्वों का होना आवश्यक है। भारत के 63 प्रतिशत भूभाग में मिट्टी में 0.5 प्रतिशत से भी कम जैविक तत्व शेष रह गये हैं। बीते दशकों में तेजी से मिट्टी से जैविक तत्वों में गिरावट दर्ज हुई है। आज जिस फल का सेवन हम कर रहे हैं, उसमें पहले की अपेक्षा 90 प्रतिशत पोषक तत्व कम हो गया है। तेजी से खराब होती मिट्टी सिर्फ पर्यावरण का संकट नहीं है, यह हमारे अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मंगलवार को सिटी मांटेसरी स्कूल एलडीए शाखा में मिट्टी बचाओ अभियान को लेकर कहा।

उन्होंने बताया कि बीते मार्च माह में शुरू मिट्टी बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को लखनऊ पहुंचा। इस अभियान में 100 दिन में 30 हज़ार किलोमीटर की मोटरसाइकिल से 27 देशों की यात्रा कर मिट्टी बचाने के लिए किसानों संग आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, सरकार को मिट्टी बचाने के लिए नीति बनाने संग किसानों को कार्बन क्रेडिट से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।