Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

फिर भी उत्तराखंड इसे लागू करने वाला पहला राज्य कैसे बनेगा


 देहरादून। देश में यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता ) लागू करने के सुर उठने लगे हैं। इस बीच उत्‍तराखंड सरकार ने यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने का निर्यण लिया है। उत्‍तराखंड राज्‍य ऐसा करने वाला देश का पहला राज्‍य बन गया है। हालांकि, गोवा में यूनिफार्म सिविल कोड देश में शामिल होने से पहले ही लागू है।

गोवा में पुर्तगाल सरकार ने लागू किया था यूनिफार्म सिविल कोड

आपको बता दें कि गोवा में पुर्तगाल सरकार ने ही यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया था। वर्ष 1961 में गोवा सरकार उक्‍त सिविल कोड के साथ ही बनी थी। ऐसे में उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसकी कैबिनेट ने सिविल कोड लागू करने का निर्णय लिया है।

गोवा के बारे में रोचक जानकारी

आप जानकर हैरान होंगे कि पुर्तगालियों ने गोवा पर 451 वर्षों तक शासन किया। यह अंग्रेजों से भी काफी ज्‍यादा था। पुर्तगाली वर्ष 1510 में भारत आने वाले पहले यूरोपी शासक थे। इसके साथ ही वह सबसे आखिर में वर्ष 1961 में उपनिवेश छोड़ने वाले यूरोपी शासक थे।