Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति को एक शख्स ने जड़ा तमाचा,


  • नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। ये घटना मंगलवार दोपहर ड्रोम क्षेत्र में हुई है। मैक्रों यहां लोगों से मिल रहे थे। उनके और लोगों के बीच में बैरिकेडिंग था। तभी एक शख्स ने हाथ बढ़ाया। वे हाथ मिलने के लिए बढ़े तो अचानक उसने थप्पड़ जड़ दिया। मामले में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो शख्स ग्रीन टी- शर्ट पहने है। बाल लंबे हैं और बॉडी अच्छी है। वो मास्क लगाए है। इस घटना का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में शेयर हो रहा है। जैसे ही इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति पर हमला किया तो उनके साथ मौजूद सिक्योरिटी एजेंट्स ने फौरन उस व्यक्ति को दबोच लिया और जमीन पर गिरा दिया। गार्ड्स मैक्रों को दूर ले ले गए। दरअसल वहां मौजूद लोग मैक्रों के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे पर जैसे उस शख्स ने हाथ बढ़ाया तो उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि हमला कर देगा।

ये घटना ड्रोम क्षेत्र के एक हाईस्कूल में हुई है। बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इन दिनों देशव्यापी दौरे पर हैं। वे लोगों की नब्ज टटोलना चाह रहे है। मंगलवार को जब वे स्कूल से वापस जा रहे थे तब कुछ लोगों ने उन्हें आवाज लगाई। इसके बाद मैक्रों उनसे मिलने पहुंचे थे और घटना घट गई।