News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए पीएम मोदी भारतीय राफेल विमान भी भर रहे उड़ान


नई दिल्ली, पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। पीएम ने इस दौरे पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। इस बीच पीएम मोदी पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के हिस्से के रूप में बैस्टिल दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ शामिल हुए।

पीएम मोदी के परेड में पहुंचने पर फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया।

फ्रांस के इतिहास में महत्वपूर्ण है आज का दिन

फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस फ्रांस के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि यह 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हमले की याद दिलाता है। बैस्टिल दिवस परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है।

भारतीय सैनिक भी परेड का हिस्सा

इस बार परेड में 269 सदस्यीय भारतीय सेना के जवान भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (IAF) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।