News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

बंगाल में Rahul Gandhi के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर; टूटा शीशा


कोलकाता। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के गाड़ी पर पत्थर से हमला किया गया है। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) बंगाल पहुंची। इसी दौरान कांग्रेस नेता के काफिले पर हमला हुआ।

कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। जिस गाड़ी से वो सफर कर रहे थे, उस गाड़ी का शीशा टूट गया। यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी।

अज्ञात व्यक्तियों  किया पथराव

अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि एक कार जिसमें राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के हिस्से के रूप में यात्रा कर रहे थे, पर बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया लेकिन गांधी को कोई चोट नहीं आई।

अनदेखी के चलते यह घटना घटी: अधीर रंजन चौधरी

इस घटना पर जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,”पीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह घटना घटी, ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।”

ममता सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं दी इजाजत: कांग्रेस का दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को बंगाल में फिर प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी। हालांकि उससे पहले कांग्रेस ने यात्रा के लिए ममता सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि ममता सरकार ने मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।