Latest News पटना बिहार

बक्सर में अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों से भरी बस पलटी


डुमरांव (बक्सर): चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार कर वापस भोजपुर लौट रहे लोगों से भरी एक बस गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। कोरान सराय थाना क्षेत्र के खलवा-इनार के पास सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे में पहिया जाने के कारण अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस दुर्घटना में मामा व भांजा समेत तीन की मौत ही गई। सात गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान में भीमपुरा गांव के निवासी 37 वर्षीय अमरेश कुमार, इनके भांजे चरपोखरी थाना क्षेत्र के बदेन गांव निवासी योगेश कुमार (32) तथा 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोरान सराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम पहुंचे और राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है।