Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या मामले में 8 लोग हुए गिरफ्तार


बेंगलुरु, : कर्नाटक के शिमोगा में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, कल तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया आज दो गिरफ्तारियां की गई है। अब तक आठ लोगों को हर्ष हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि कर्नाटक के शिमोगा में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की धारदार हथियार से गोद के हत्या कर दी गई थी। घटना के के बाद अभी भी इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियात बरतते हुए प्रासशन ने शहर में धारा 144 लागू कर कर्फ्यू लगा दी थी। जिसे अब शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही अगले दो दिनों के लिए स्कूलों को और बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

इसी बीच जिले के उपायुक्त डा सेल्वामणि आर ने जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में तनाव को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए धारा 144 को और बढ़ा दिया गया है। जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहेगी, इस दौरान जिले में दो दिनों तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं।