Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

बदल गया Google Chome का logo


नई दिल्ली, । Google Chome Logo Change: अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो जान लें कि गूगल क्रोम की डिजाइन में बदलाव किया गया है। गूगल क्रोम का नया लोगो जारी कर दिया गया है। हालांकि लोगो में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो पाएंगे कि नए लोगो में ज्यादा ब्राइट कलर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गूगल क्रोम के नए लोगो का ब्लू सर्कल ज्यादा बड़ा है। इसके अलावा गूगल क्रोम के नये लोगो में कोई शैडो नहीं देखने को मिलेगी।

8 साल बाद बदली गूगल क्रोम की डिजाइन 

गूगल क्रोम के लोगो में 8 साल बाद बदलाव किया गया है। बता दें कि गूगल क्रोम को साल 2008 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर आज तक गूगल क्रोम की डिजाइन में कई बार बदलाव हो चुके हैं। इससे पहले साल 2011 और 2014 में गूगल क्रोम लोगो के डिजाइन में बदलाव किया गया है।

क्रोम डिजाइनर Elvin Hu ने डिटेल में नए बदलाव क जिक्र किया है। उनकी तरफ से कई सारे ट्वीट करके गूगल क्रोम की डिजाइन में बदलाव को बताया गया है। Elvin Hu के मुताबिक गूगल क्रोम का नया आइकन जल्द सभी डिवाइस पर रोलआउट हो सकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने नए लोगो को काफी सिंपल बना दिया है। इसमें शैडो को हटा दिया गया है। साथ ही ब्राइट कलर का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इस मॉडर्न ब्रांड एक्सप्रेशन के साथ पेश किया गया है।