Latest News मनोरंजन

बर्थडे पर विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक हुईं इस फिल्ममेकर की बेटी,


नई दिल्ली, । बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक और एक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया भी उनकी तरह काफी चर्चा में रहती हैं। आलिया कश्यप ने बीती 8 जनवरी को अपना 21वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके चाहने वालों और दोस्तों ने जन्मदिन की बधाई दी। वहीं आलिया कश्यप ने अपने दोस्तों और ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बर्थडे पार्टी भी सेलिब्रेट की।

आलिया कश्यप ने अपनी बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली स्टारकिड्स में से एक हैं। आलिया कश्यप की काफी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में आलिया कश्यप दोस्तों और ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के साथ काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

आलिया कश्यप अपने 21वें जन्मदिन पर शेन ग्रीगोइरे के साथ रोमांटिक भी हुई हैं। तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर में आलिया कश्यप में बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने पैटर्न वाली यल्लो और व्हाइट शर्ट के साथ एक मीनी ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने खूबसूरत ज्वैलरी और व्हाइट हील्स के साथ अपने लुक को बढ़ाया हुआ है। वहीं तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे पर आलिया कश्यप के घर को गुब्बारों और झरनों से सजाया गया है।