Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश : दुर्गा पूजा मंडप पर हुए हमले में शामिल था जमात नेता,कबूला गुनाह


  • बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिन्दू विरोधी हिंसाओं के लिए जिम्मेदार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जमात-ए-इस्लामी नेता कमालुद्दीन अब्बासी ने हाजीगंज में दुर्गा पूजा मंडप पर हुए हमले में खुद की भूमिका को स्वीकार कर लिया है। अब्बासी ने गुरुवार शाम चांदपुर के वरिष्ठ न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद कमालुद्दीन की अदालत में अपना गुनाह कबूल किया।

चांदपुर के पुलिस अधीक्षक मिलन महमूद ने कहा कि अपने बयान में उन्होंने घटना में शामिल अन्य लोगों के नामों के बारे में बताया। हाजीगंज बाजार मंदिर पर रात आठ बजे के बाद आतंकवादियों के एक समूह ने हमला कर दिया। 13 अक्टूबर को पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया तो हमलावरों से झड़प हो गई। इस हिंसा में कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी।

इस हमले के सीसीटीवी फुटेज में अब्बासी को हिंसा का नेतृत्व करते हुए दिखाया गया है। राष्ट्रव्यापी हिंसा के 10 मामलों में लगभग 5,000 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है और पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। महमूद के अनुसार, अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।