Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन

बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गाए आए ‘बाहुबली’,


नई दिल्ली, जेएनएन। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण बुरा हाल है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिसके चलते बहुत से लागों को काफी नुकसान का भी समाना करना पड़ा है। हालांकि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों और इलाकों के लिए हर तरह से मदद करने में जुटी हुई है। वहीं अब बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास भी आगे आए हैं।

प्रभास ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार प्रभास ने आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई है। गौरतलब है कि प्रभास के अलावा साउथ सिनेमा के अन्य सितारों ने भी बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी है।

अब तक सुपरस्टार चिरंजीवी, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और राम चरण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रुपये का योगदान दे चुके हैं। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में हाल में आई बाढ़ में बहे 16 लोग लापता हो गए थे। राज्य सरकार ने यह भी बताया कि बाढ़ की वजह से अब तक 44 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने मृतकों और लापता लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया।