Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

बाढ़ से बेहाल असम, जानें- उत्तराखंड, यूपी-बिहार सहित तेलंगाना का ताजा हाल


  • नई दिल्ली। बाढ़ से बेहाल असम, उत्तराखंड और यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी है। भारी बारिश के चलते इन राज्यों में आई बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, इतना ही नहीं नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भूस्खलन, बादल फटने जैसी घटनाओं में काफी संख्या में लोगों की जान भी गई है। लगातार मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। आज यानी अगस्त के आखिरी दिन भी भारतीय मौसम विभाग की तरफ से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण में स्थित तेलंगाना भी बाढ़ से अछूता नहीं है। यहां पर नदियां उफान पर है। लोगों को पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं कि देश के किस राज्य में बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है।

असम में बाढ़ से बुरा हाल

असम में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से बुरा हाल है। बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली से पता चला है कि राज्य में भारी वर्षा के बाद 21 जिलों के 950 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा बताया गया है कि राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 44 राहत केंद्र खोले गए हैं जिनमें 16 राहत शिविर और 28 राहत वितरण केंद्र शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन राहत शिविरों में कुल 1,619 लोगों ने शरण ली है।

उत्तराखंड में मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों में बढ़ी मुश्किलें

वहीं बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां पर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ दी है। यहां पर नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे खतरा बढ़ता जरा है। इतना नहीं भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही है, जिससे काफी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है।

बाढ़ से प्रभावित यूपी-बिहार

यूपी-बिहार में भी बाढ़ से लोगों का जीवन मुश्किल में पड़ गया है। यूपी के अमरोहा के गावों में पानी घुस गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अमरोहा जनपद के गजरौला इलाके में तिगरी गंगा व रामगंगा पोषण नहर के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। अब बाढ़ के पानी ने गंगा किनारे पर बसे गांवों की तरफ रूख कर दिया है। इससे खेत रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। वहीं मुरादाबाद में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।