Latest News पंजाब

बादल के दामाद कैरोंं काे हराने का लालजीत सिंह भुल्‍लर को मिला ईनाम,बनेंगे मंत्री


  • तरनतारन। New Punjab Cabinet: पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट में आज जिन 10 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा उनमें लालजीत सिंह भुल्‍लर का नाम भी शामिल हैं। भुल्‍लर को पंंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराने का ईनाम मिला है। वह पट्टी सीट से जीतकर मंत्री बनने वाले दूसरे मंत्री होंगे। पहले कैरों मंत्री थे।  

तीन बार मंत्री रहे आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराया, प्रकाश सिंह बादल के दामाद हैं कैरों

आदेश प्रताप सिंह कैरों पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के पोते हैं। कैरों को 1997 में शिअद में शामिलहोने के बाद पट्टी सीट से टिकट दे दिया गया था। चुनाव जीतते ही पंजाब की बादल सरकार में उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और वह तीन बार मंत्री रहे। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) में आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराकर पंजाब विधान सभा पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक बने लालजीत सिंह भुल्लर को भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाने की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में खुशियां छा गईं।