Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

बादल फटने की वजह से हिमाचल में अभी भी फंसे हैं 220 पर्यटक,


  • हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बादल फटने और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद 221 पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं। इनमें से 191 हिमाचल प्रदेश के स्थानीय पर्यटक हैं। 30 अन्य पंजाब, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली और ओडिशा से हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को प्राथमिकता के आधार पर हेलीकॉप्टर से उदयपुर से लाहौल के सिसु हेलीपैड पहुंचाया जाएगा। फिर उन्हें अटल सुरंग के जरिए मनाली ले जाया जाएगा। अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

एक जिला प्रवक्ता ने कहा कि उपायुक्त नीरज कुमार ने पहले हिमाचल प्रदेश सरकार से उन्हें निकालने के लिए हेलीकॉप्टर सहायता मांगी थी। मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से भी उड़ानों की योजना बनाई गई है। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने पहले कहा कि सड़क मार्ग से उन्हें निकालना मुश्किल लगता है क्योंकि पांगी के रास्ते शुक्रवार शाम तक तैयार होने की उम्मीद नहीं है।