News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

बारिश ने रोकीपीएम मोदी की राह, वर्चुअली बोले- अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया


मंडी, । PM Modi Himachal Mandi Rally, पीएम नरेन्‍द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे के बीच बारिश ने खलल डाल दिया। पीएम मोदी का दौरा रद हो गया है। पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़ गए। पीएम मोदी ने अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन अब देश में स्थिर सरकार है। कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर उठा लीं। पीएम चंडीगढ़ से वायु सेना के हेलीकाप्‍टर में मंडी के कांगनीधार हेलीपैड पर पहुंचना था। लेकिन चंडीगढ़ में भारी बारिश ने पीएम मोदी की राह रोक दी। पीएम मोदी का मंडी में करीब ढाई घंटे रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन बारिश के कारण वह मंडी नहीं पहुंच पाए। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी आज चुनावी शंखनाद करेंगे। नवंबर में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव होने प्रस्‍तावित हैं। छोटी काशी मंडी में पीएम मोदी युवा विजय संकल्‍प रैली को संबोधित करेंगे।

  • 12:51 PM, 24 Sep 2022

    न आने के लिए क्षमा, हिमाचल के स्‍नहे मौसम नहीं आएगा आड़े

    पीएम मोदी ने कहा न आने के लिए क्षमा, हिमाचल के स्नेह में मौसम कभी आड़े नहीं आएगा। वर्षा से बच कर रहे आराम से घर जाएं।

  • 12:50 PM, 24 Sep 2022

    युवा पीढ़ी का सहयोग ऐसे ही बना रहे

    ड्रोन नीति बनाने के लिए बधाई। कृषि बागवानी में प्रदेश आगे बढ़ेगा। एम्स हिमाचल के लिए बड़ी सौगात है। आठ लाख परिवार को नल से जल मिला। सिरमौर के हाटी समुदाय को नए अवसर मिलेंगे। युवा पीढ़ी का सहयोग ऐसे ही बना रहेगा।

  • 12:48 PM, 24 Sep 2022

    रोपवे को बढ़ावा दिया

    कोविड में जो काम हिमाचल ने किया वो सराहनीय है। हिमाचल में कोल्ड चेन व प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए 14 हजार करोड़ दिए। मनाली चंडीगढ़ फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। रोपवे को बढ़ावा दिया है। सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है। वर्क फ़ॉर होम के लिए हिमाचल अग्रणी रहा है।

  • 12:46 PM, 24 Sep 2022

    कुल्‍लू शाल व चंबा रुमाल हिमाचल की शान

    कुल्लू शाल, चंबा का रूमाल व लाहुल की जुराबें हिमाचल की शान हैं। मै यहां के उत्पाद लेकर लोगों को देता हूं, बताता हूं हिमाचल से मेरा क्या नाता है।

  • 12:44 PM, 24 Sep 2022

    संस्‍थाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला

    फार्मा इंडस्‍ट्री के रूप में देश की पहचान बनेगी। हिमाचल में भी बल्क ड्रग पार्क होगा। आइआइटी मंडी स्टार्टअप को बढ़ा दे रही है। संस्थाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला। अमृत काल से पर्यटन को बढ़ावा मिला हे।

  • 12:35 PM, 24 Sep 2022

    जनता भरोसा करने लगी, हिमाचल ने भी लिया प्रण

    नीतियों में स्थिरता के कारण देश व दुनिया की जनता भरोसा करने लगी है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में यही हाल था। पांच साल बाद सरकार बदलने की सोच बदली है। हिमाचल की जनता ने भी प्रण कर लिया है।

  • 12:32 PM, 24 Sep 2022

    अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया

    अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। दुनिया विश्वास नहीं करती थी पर आज दिल्ली में स्थिर सरकार है। नीतियों में  स्थिरता आई है।

  • 12:31 PM, 24 Sep 2022

    हिमाचल के युवाओं पर देश करता है भरोसा

    पीएम मोदी ने कहा हिमाचल  की युवा शक्ति ने मान बढ़ाया है। पहाड़ी बाबा कांशी राम ने सिर ऊंचा किया। खेल क्षेत्र मे प्रियंका व अन्यों ने नाम कमाया। भाजपा में युवाओं का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है। देश की जनता हिमाचल के युवाओं पर अधिक भरोसा करती है। भारत की शान जैसे जैसे बढ़ रही है, दुनिया जानने का प्रयास कर रही है।

  • 12:28 PM, 24 Sep 2022

    दूसरे घर आने का मन था पर कसक रह गई

    पीएम मोदी ने कहा हिमाचल के मेरे सभी युवा साथियों, तय समय पर मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम बाधक बन गया। मेरा दूसरे घर आने का मन था। गप्पशप लगाने का इरादा था। मगर मन में कसक रह गई, जल्द इसकी पूर्ति करूंगा।

  • 12:14 PM, 24 Sep 2022

    मंडी में भी बारिश शुरू

    मंडी में भी बारिश शुरू

    मंडी में भी बारिश शुरू हो गई है। पड्डल मैदान में मोदी के इंतजार में बैठे कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर के ऊपर रख लीं।

  • 12:09 PM, 24 Sep 2022

    तेजस्‍वी सूर्या बोले, बहुत विशेष रैली

    भाजयुमो के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेजस्‍वी सूर्या ने कहा बहुत विशेष रैली है। देश में पहली बार कार्यकर्ता पंजीकरण करके हर बूथ से यहां आए हैं। पिछले छह महीनों की मेहनत का रंग आज पड्डल मैदान पर दिख रहा है। छह महीने लगे रैली को सफल बनाने में, 900 से अधिक युवा कार्यकताओं ने काम किया। हिमाचल भाजयुमो अध्‍यक्ष अमित ठाकुर और उनकी टीम को बधाई। पीएम का आभार उन्होंने विश्वास करके रैली में आने के लिए हामी भरी।

  • 11:55 AM, 24 Sep 2022

    देवधुन से गूंज उठा पड्डल मैदान

    पीएम मोदी के हेलीकाप्‍टर की लैंडिंग से पहले बजंतरियों ने देवधुन बजाकर देवता कमरुनाग का आह्वान किया। इस दौरान पड्डल मैदान देव ध्‍वन‍ि से गूंज उठा। एक साथ सौ से ज्‍यादा बजंतरियों ने देव धुन बजाई।

  • 11:52 AM, 24 Sep 2022

    विधायकों ने भी डाली नाटी

    विधायकों ने भी डाली नाटी

    रैली स्थल कार्यकर्ताओं के साथ साथ विशेष मंच पर बैठे विधानसभा उपाध्‍यक्ष हंसराज और अन्‍य विधायक भी कमरुनाग देवता के भजन में नाच उठे। कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों ने भी नाटी डाली।

  • 11:47 AM, 24 Sep 2022

    मोदी के पहुंचने से पहले बूंदाबांदी शुरू

    पीएम मोदी के मंडी पहुंचने से पहले हल्‍की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने पर कार्यकर्ताओं ने मोदी और जयराम ठाकुर के नारे लगाना शुरू कर दिए।

  • 11:22 AM, 24 Sep 2022

    पीएम मोदी चंडीगढ़ पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच गए। चंडीगढ़ में ब‍ारिश शुरू हो गई। कुछ देर में मोदी मंडी के कांगनीधार हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे मंडी के पड्डल मैदान में पहुंचेंगे।

  • 11:15 AM, 24 Sep 2022

    पारंपरिक वेशभूषा में मंडी पहुंचे डाक्‍टर जनकराज, 22 घंटे सफर कर पांगी से पहुंचे कार्यकर्ता

    पारंपरिक वेशभूषा में मंडी पहुंचे डाक्‍टर जनकराज, 22 घंटे सफर कर पांगी से पहुंचे कार्यकर्ता

    आइजीएमसी के पूर्व चिकित्‍सा अधीक्षक डाक्‍टर जनकराज पारंपरिक वेशभूषा में मंडी रैली में पहुंचे। उनहके साथ पांगी और भरमौर के युवा कार्यकर्ता पहुंचे। पांगी से 22 घंटे के सफर के बाद कार्यकर्ता मंडी पहुंचे। डाक्‍टर जनकराज भरमौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। उन्‍होंने हाल ही में वीआरएस ले ली है।

  • 10:56 AM, 24 Sep 2022

    नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव

    हिमाचल प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। नवरात्र में भाजपा की ओर से टिकट की घोषण की जा सकती है। अक्‍टूबर के पहले सप्‍ताह में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगना तय माना जा रहा है।

  • 10:52 AM, 24 Sep 2022

    मोदी ने ट्वीट कर ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं की तारीफ

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा विजय संकल्‍प रैली के लिए निकलने से पहले ट्वीट कर उत्‍सुकता जाहिर की। पीएम ने ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं की तारीफ की। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे री‍ट्वीट किया।

  • 10:47 AM, 24 Sep 2022

    ढोल नगाड़े बजाते हुए पड्डल मैदान पहुंच रहे कार्यकर्ता

    कार्यकर्ता नमो नमो और मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के नारे लगाते हुए पड्डल मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।

  • 10:43 AM, 24 Sep 2022

    मंच से बारिश के देवता कमरुनाग की स्‍तुति

    मंडी में पड्डल मैदान के मंच से लगातार देव कमरुनाग का भजन बजाया जा रहा है। देव कमरुनाग को बारिश का देवता भी कहा जाता है। सुबह बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन अब बारिश का दौर थम गया है व बादल भी छंटने लगे हैं।

  • 10:41 AM, 24 Sep 2022

    भरने लगा पड्डल मैदान

    पड्डल मैदान भाजयुमो कार्यकर्ताओं से भरने लगा है। अभी सड़कों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। कार्यकर्ता लगातार पड्डल मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।

  • 10:21 AM, 24 Sep 2022

    पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल को मोदी के साथ मंच पर स्‍थान

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी मोदी के साथ मंच पर स्‍थान दिया गया है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजयुमो के राष्‍ट्रीय व हिमाचल के अध्‍यक्ष सहित धूमल भी मंच पर माेदी के साथ बैठेंगे। अनुराग ठाकुर का भी मंडी आने का कार्यक्रम था लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ रहे हैं।

  • 10:14 AM, 24 Sep 2022

    विधायक व मंत्री पहुंचे कार्यक्रम में

    विधायक व मंत्री पहुंचे कार्यक्रम में

    पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में मंत्रियों और विधायकों के लिए मंच के साथ ही गैलरी बनाई गई है। वीवीआइपी एरिया में प्रथम पंक्ति की कुर्सियों पर बैठे विधायक व अन्य नेता।