News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : किशनगंज पहुंचे अमित शाह, पूर्णिया में कहा- कभी पीएम नहीं बनेंगे नीतीश कुमार


पटना, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल इलाके में हैं। उन्होंने पूर्णिया में जनभावना सभा (रैली) को संबोधित किया। अमित शाह ने सभा में कहा कि उनके आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। यह भी कहा कि कुटिल राजनीति कर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। रैली के बाद अमित शाह किशनगंज में सीमांचल के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज में नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप भी जाएंगे।

 

  • 03:50 PM, 23 Sep 2022

    अमित शाह कुछ ही देर मेंं पहुंचेंगे किशनगंज

    सीमांचल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम चार बजे पूर्णिया से किशनगंज पहुंचेंगे। पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद हवाई मार्ग से किशनगंज के लिए रवाना हो गया। किशनगंज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हवाई अड्डा से माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। जहां चार बजे बिहार भाजपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पांच बजे माता गुजरी यूनिवर्सिटी में ही भाजपा प्रदेश कोर समिति के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

  • 03:49 PM, 23 Sep 2022

    किशनगंज में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर रहे शाह

    अमित शाह किशनगंज में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वे रात्रि विश्राम किशनगंज में ही करेंगे।

  • 02:41 PM, 23 Sep 2022

    3 बजे किशनगंज में अमित शाह की बैठक

    अमित शाह किशनगंज रवाना हो गए हैं। यहां वे बीजेपी नेताओं के साथ 3 बजे बैठक करेंगे। ये बैठक किशनगंज मेडिकल कालेज में होगी। बीजेपी में कई दिग्गज नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

  • 02:33 PM, 23 Sep 2022

    पूर्णिया के बाद अब अमित शाह जाएंगे किशनगंज

    पूर्णिया के बाद अब अमित शाह किशनगंज रवाना होंगे। किशनगंज में वे बीजेपी के स्‍थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां रात्रि विश्राम कर कल किशनगंज में और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर, शाम में पूर्णिया आकर वापस दिल्‍ली लौट जाएंगे।

  • 02:02 PM, 23 Sep 2022

    बिहार के युवा जोशीले-जुनूनी-मेधावी और मेहनती- अमित शाह

    बिहार के युवा जोशीले-जुनूनी-मेधावी और मेहनती- अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि बिहार के युवा मेधावी है। जुनूनी हैं, मेहनती हैं। लेकिन बिहार का विकास नहीं हो पाया। मैं आह्वान करता हूं कि बिहार के युवाओं के दम पर विकास होगा। बीजेपी की जहां-जहां पूर्ण बहुमत की सरकार है। वहां तेजी से विकास हुआ है। एक बार बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने दीजिए।

  • 02:00 PM, 23 Sep 2022

    लालू-नीतीश फिर निकालेंगे लट्ठ रैली- अमित शाह

    अमित शाह ने लालू और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे पहले बिहार में क्या हो रहा था? ये सबको मालूम है। दिनदहाड़े अपहरण होता था, फिरौती मांगी जाती थी, हत्याएं होती थी। फिर लालू जी लट्ठ रैली निकालते थे। अब गांधी मैदान में लालू-नीतीश दोनों लट्ठ रैली निकालेंगे। कैसा दृश्य होगा, जरा बताइए।

  • 01:56 PM, 23 Sep 2022

    आपको कौन सा राज चाहिए? -अमित शाह

    अमित शाह ने कहा, सीमांत जिलों में जनजातियों के सा​थ काफी अत्याचार हो रहा है। उन्हें भगाया जा रहा है। भाजपा ने जानजातीय समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। अमित शाह ने लोगों से पूछा-क्या उन्हें फिर से जंगलराज, फिरौती वाला और अपहरण वाला राज चाहिए। जब लालू सरकार में है तो कौन इसे रोक सकता है। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति​ चरमरा गई। बिहार में नए-नए ललन सिंह को नेता बनाया है। चारा घोटाले के ​खिलाफ आप आवाज उठाते थे।  आज घोटालेबाज बिहार में मंत्री बने हुए हैं।

  • 01:54 PM, 23 Sep 2022

    ये रहा किए गए वादों का हिसाब -अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 2015 में कहा था कि हम  1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए खर्च करूंगा। मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। नीतीश बाबू…मैं इसका हिसाब लेकर आया हूं। महामार्ग निर्माण के लिए 14 हजार करोड़ रुपया (जो बढ़ गया है)। ग्रामीण सड़क के लिए 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। रेलवे के लिए 56 हजार करोड़ खर्च किया है। हवाई अड्डे के लिए 1280 करोड़ खर्च किया है। पर्यटन के लिए 1600 करोड़ खर्च हुआ। पेट्रोलियम गैस के लिए 32 हजार करोड़ खर्च हुए। बिजली के लिए 16 हजार कहा था 14 हजार करोड़ खर्च हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वादे से कई गुना ज्यादा राशि खर्च की गई है।

  • 01:43 PM, 23 Sep 2022

    नीताश कुमार-लालू यादव ने बिहार की जनता को धोखा दिया-अमित शाह

    पहले बीजेपी को धोखा दिया। जीतन राम मांझी को धोखा दिया। रामविलास पासवान को धोखा दिया। लालू यादव को धोखा दिया। फिर बीजेपी को धोखा देकर लालू यादव के साथ हो लिए। मैं इस सभा से नीतीश कुमार और लालू यादव से कहना चाहूंगा कि ये जो दलबदल आप कर रहे हैं, ये बिहार की जनता के साथ धोखा है।

  • 01:41 PM, 23 Sep 2022

    नीतीश बाबू… मैं हिसाब लेकर आया हूं- अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। मुझे पता है कि नीतीश कुमार जी मेरा भाषण सुन रहे होंगे। मैं यहां किए गए वादों का हिसाब लेकर आया हूं। कहना चाहूंगा कि नीतीश जी, आप कलम लेकर बैठ जाइए।

  • 01:37 PM, 23 Sep 2022

    मोदी सरकार गरीबों की सरकार है-अमित शाह

    अमित शाह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। पीएम मोदी ने लोगों को घर देने का काम किया है। घरों में बिजली पहुंचाई है। माता-बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया गया। हर घर शौचालय बनवाने का काम किया गया है। दो साल तक कोरोना के टीके लेने के बाद हर व्यक्ति को मुफ्त राशन दिया। बैंक अकाउंट खुलवाए गए।

  • 01:35 PM, 23 Sep 2022

    CBI को बैन कराने का प्रयास कर रहे नीतीश- अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि अब चारा घोटाला करने वाले लोगों को मंत्री बना दिया गया है। अब सीबीआई को बैन करने का प्रयास नीतीश कुमार कर रहे हैं। ये भूल गए कि इन्होंने ही सीबीआई को आवेदन दिए थे। बिहार में जंगलराज कायम करने का काम हो रहा है। नीतीश-लालू की जोड़ी एक्सपोज हो चुकी है। ये बिहार को आगे नहीं ले जा सकते।

  • 01:33 PM, 23 Sep 2022

    कांग्रेस की गोद में जा बैठे नीतीश कुमार

    एंटी कांग्रेस राजनीति से जन्म लेने वाले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठना स्वीकार किया। नीतीश कुमार ने कई लोगों के साथ धोखेबाजी की। जनता पार्टी में देवीलाल गुट के साथ गए। लालू प्रसाद को छोड़ा, समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस के साथ धोखा दिया। जार्ज को हटाकर नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। शरद यादव को धोखा दिया, रामविलास को धोखा दिया।लालू को धोखा देकर बीजेपी के साथ आए और पीएम बनने के लिए फिर बीजेपी को धोखा देकर लालू प्रसाद के साथ चले गए। यह धोखा बिहार के जनादेश के साथ है।