पटना

बिहारशरीफ: जिलाधिकारी ने की नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा


बिहारशरीफ (आससे)। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा की। विगत माह में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इनमें से कई पदाधिकारी वैसे भी थे जिन्हें नीलाम पत्र पदाधिकारी की शक्तियां प्राप्त थी। जिलाधिकारी ने नीलाम पत्र शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को सभी नव पदस्थापित पदाधिकारियों की सूची के अनुरूप जिन्हें नीलाम पत्र पदाधिकारी की शत्तिफ़ दी जानी है, उनके लिए शक्ति प्रदान करने हेतु प्रस्ताव अविलंब भेजने का निर्देश दिया। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह वादों का संचालन करते हुए नोटिस निर्गत करने, सुनवाई करने एवं वसूली सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

नीलाम पत्र शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को प्रत्येक सप्ताह वादों के संचालन की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला अग्रणी  प्रबंधक द्वारा विभिन्न बैंक के स्तर से दायर नीलाम पत्र वादों की सूची नीलाम पत्र शाखा में उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को इन वादों की सुनवाई प्राथमिकता से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रमादी मिलर से संबंधित नीलाम पत्र वादों की सुनवाई भी नियमित रूप से करते हुए डिफॉल्ट की राशि की वसूली सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता गोपाल प्रसाद, नीलाम पत्र शाखा की प्रभारी पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता मृदुला कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, एलडीएम सहित अन्य नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित थे।