पटना

बिहारशरीफ: जिले में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न


  • कड़ी सुरक्षा के बीच सभी केंद्रों पर वोटरों का दिखा जबरदस्त रूझान
  • कई बूथों पर वोट देने के लिए महिलाओं को करना पड़ा घंटों इंतजार

बिहारशरीफ (आससे)। जिले में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कहीं भी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। दंडाधिकारी भी तैनात किये गये थे। पैक्स चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं कतारबद्ध होकर मतदान करती दिखी। कई बूथों पर तो वोट देने के लिए पहुंची महिलाओं को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना  पड़ा। जिले के अलग-अलग पैक्सों के अलग-अलग बूथों पर हुए मतदान का प्रतिशत अलग-अलग रहा लेकिन प्रायः मतदान केंद्रों पर 70 फीसदी या उससे अधिक तक मतदान हुआ। हालांकि कुछेक केंद्रों पर मतदान का प्रतिशत ढीला रहा, लेेकिन कई बूथों पर 90 फीसदी से भी अधिक वोट पड़े।

रहुई प्रखंड के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं की कतार रही। पतासंग के बूथ संख्या 1 पर 70, 1क 74-41, मोरा तालाब के बूथ संख्या 2 पर 78-16, 2क पर 84-19, 2ख पर 75-28, 2ग पर 90-31, बरांदी के बूथ संख्या 3 पर 67-31, 3क 63-19, 3ख पर 83-29, 3ग पर 79-17, पेशौर के बूथ संख्या 4 पर 57-72, 4क पर 82-02, 4ख पर 84-05 फीसदी वोट पड़े। रहुई के विभिन्न पैक्सों के लिए 81-70 फीसदी वोट डाला गया, जबकि बिहारशरीफ के पचौड़ी बूथ संख्या 1 पर 75-83, 1क पर 83-88, सकरौल के बूथ संख्या 2 पर 61-33, 2क पर 38-13, 2ख पर 54-40, 2ग पर 56-53, सकरौल के बूथ संख्या 3 पर 69-89 फीसदी वोट पड़ा। इसी प्रकार अन्य प्रखंडों के विभिन्न पैक्सों के लिए भी लोगों को वोट डालने में काफी उत्साह देखा गया।

राजगीर से आससे के अनुसार प्रऽंड के मेयार पैक्स में सोमवार को 62 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग के लिए मेयार पैक्स गोदाम पर चार बूथ बनाये गये थे। सुबह 6 बजे से ही वोटिंग शुरू हुई। हालांकि इसमें कभी भी लंबी कतार नहीं देखी गयी। लोग आते गये और अपना मत देकर चलते गये। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि पैक्स गोदाम में पूरब भाग बूथ पर 406 में 192 वोट पड़े। वहीं मध्य भाग में 406 वोट में 218 वोट, पश्चिम भाग में 406 में 279 वोट और कम्पोजिट यूनिट में 408 वोट में 331 वोट डाले गये।

इस तरह कुल 1626 मत में 1020 वोट पोल हुए। शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी ने जाकर निरीक्षण भी किया। पैक्स अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार तो कार्यकारिणी पिछड़ा वर्ग में चार, अनुसूचित जाति में चार व सामान्य वर्ग में पांच उम्मीदवार मैदान में थे।