पटना

बिहारशरीफ: बुधवार इस सीजन का रहा सबसे कोल्ड डे पारा लुढ़क कर पहुंचा 4 पर


      • आगामी 01 फरवरी तक कोल्ड वेभ से राहत की उम्मीद नहीं लेकिन 23 और 25 को बारिश की संभावना
      • मानव के साथ मवेशी भी ठंड से मांग रहा त्रहिमाम

बिहारशरीफ। जिले में बुधवार का दिन इस सर्दी के मौसम का सबसे कोल्ड डे रहा। बिहारशरीफ सहित नालंदा जिले में शुरू हुआ कोल्ड वेभ लगातार चल रहा है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम होते ही सड़कें सूनी हो रही है और देर दिन चढ़ने के बाद भी सड़कों पर रौनक नहीं लौट रहा है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान भी 13 डिग्री के आसपास रहा। पूरा दिन धूंध छाया रहा।

देर अपराह्न हल्की फुल्की सूर्य का दीदार हुआ लेकिन तपिश नहीं रहने के कारण ठंड में कमी नहीं आयी, वहीं 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। सुबह तो धुंध इस तरह था कि गांव से लेकर शहर तक में विजिबिलिटी की समस्या उत्पन्न हो गयी। फॉग लाइट भी काम नहीं कर रहा था। लगभग गाड़ियां रेंग रही थी। ठंड से बच्चे, बूढ़े में बीमार पड़ने की संख्या जहां बढ़ी है। वहीं ठंड से मवेशी भी बुरी तरह परेशान है। मवेशियों के भी बीमार पड़ने की खबर मिल रही है।

कोल्ड वेभ आगामी कल भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार कल भी दिन का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक रहने की है, हालांकि अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी का आसार जताया गया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है। पछुआ हवा का बहाव जारी रहेगा। शनिवार तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगभग इसी के आसपास रहेगी। लेकिन रविवार यानी 23 जनवरी को जिले में बारिश की संभावना जतायी गयी है।

इसके साथ हीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकता है। 25 जनवरी यानी मंगलवार को भी तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है लेकिन बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके बाद अगला सप्ताह भी कोल्ड वेभ की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो 01 फरवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।