पटना

बिहारशरीफ: महाअभियान के तीसरे दिन कोविड वैक्सीनेशन हुआ वन थर्ड


जीविका दीदियों का वैक्सीनेशन पकड़ी रफ्तार 139646 लोग ने ले लिया टीका

बिहारशरीफ (आससे)। जिले में वैक्सीनेशन को गति देने के लिए दो दिन पूर्व महाअभियान चलाया गया था और उस दिन 18870 लोगों को वैक्सीन पड़ा। लेकिन जैसे-जैसे तिथियां बीतती जा रही है, वैक्सीन लेने वालों की संख्या भी कम होती जा रही है। 18 जून यानी शुक्रवार को जिले में मात्र 6180 लोगों ने वैक्सीन लगवाया, जबकि 17 जून को वैक्सीन लगाने वालों की संख्या 10890 थी। यह कहा जा सकता है कि महाअभियान के तीसरे दिन जिले में वैक्सीन लगाने की रफ्रतार घटकर एक तिहाई हो गयी है।

शुक्रवार को सबसे अधिक 1770 बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र के लोगों ने वैक्सीन लगवाया, जबकि गिरियक में 100, नगरनौसा में 70, कतरीसराय में 210, बेन में 70, बिंद में 240, परबलपुर में 180, अस्थावां में 270, करायपरशुराय में 60, नूरसराय में 260, सरमेरा में 230, थरथरी में 200, बिहारशरीफ ग्रामीण में 60, हरनौत में 50, एकंगरसराय में 160,  राजगीर में 380, चंडी में 80, हिलसा में 690, इस्लापुर में 910, रहुई में 160 तथा सिलाव में 30 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाया।

इधर दूसरी ओर जीविका के कर्मियों को कोविड वैक्सीन देने का लगातार पहल चल रही है। 18 जून को जिले के 5843 जीविका दीदियों एवं उनके परिजनों को वैक्सीन का पहला तथा 499 को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। इस प्रकार अब जिले में 01 जून से 18 जून तक 1 लाख 38 हजार 222 जीविका दीदीयों एवं उनके परिजनों को वैक्सीन का पहला डोज तथा 824 को वैक्सीन का दूसरा डोज दिलाया गया। इस प्रकार अब तक जून महीने में 139646 जीविका दीदीयों एवं उनके परिजनों को पहला और दूसरा डोज का वैक्सीन दिलाया गया है।

बताते चले कि जिले में 28615 एसएचजी है, जिसके सदस्यों की संख्या 3 लाख 41 हजार 551 है। इनमें से 1 लाख 32 हजार 822 यानी 40-64 फीसदी सदस्यों ने कोविड  वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है।