पटना

बिहारशरीफ: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन व निश्चय से आत्मनिर्भर बन रहा बिहार: मुन्ना सिद्दीकी


बिहारशरीफ (आससे)। नालंदा जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिद्दिकी ने बिहार बजट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार की परिकल्पना को पूरा करता हुआ यह एक संतुलित बजट है। प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बजट का निर्धारण किया गया है।

जिस बिहार को 2005 तक सिर्फ 23 हजार करोड़ पर रख कर बिहारी स्मिता को बर्बाद और बदनाम किया जा रहा था। बिहार को बीमारू राज्य की संज्ञा दी जाने लगी थी। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मात्र 15 साल में 2,18,303 करोड़ तक पहुंचा कर यह साबित कर दिया कि नीति और नीयत ठीक हो तो बिहार को बीमारू राज्य से एक विकसित राज्य बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा युवाओं को आगे रखकर योजनाएं तैयार की हैं। नौजवानों के नौकरी के लिए सरकार ने 20 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित करने की भी योजना बनाई है। सात निश्चय पार्ट दो वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में सामने आया है। युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार के अवसर को पैदा करना इस बजट का मुख्य लक्ष्य दिखता है।

उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में सात निश्चय पार्ट 2 की योजना लागू करने का वादा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राज्यवासियों से किया था और अब बजट में इसे शामिल कर अपने वादे को पूरा किया है। सात निश्चय-1 की सफलता के बाद अब सात निश्चय 2 के लिए 4671 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। सात निश्चय पार्ट 2 की परिकल्पना बिहार को विकास की डगर आत्मनिर्भर बनाने में कामयाब होगी। सरकार ने युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों पर विशेष फोकस रखा है, जो राज्य की सबसे बड़ी आबादी है।

बजट में उन युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें नए उद्योग लगाने वाले युवाओं को 5 लाख रुपए तक का अनुदान देने और महज एक प्रतिशत की ब्याज दर पर 5 लाख रुपए का ऋण देने की घोषणा की गई है। प्रत्येक प्रमंडल में टूल रूम और ट्रेनिंग सेंटर स्थापित होंगे। इसमें आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को अत्याधुनिक मशीनों पर नई तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी। महिला सशक्तिकरण को और सशक्त बनाते हुए महिला उद्यमिता पर भी ध्यान दिया गया यह बहुत ही बढ़िया कदम है। सरकार के इस बजट के बाद बिहार में महिलाएं आत्मनिर्भर होगी, रोजगार कर पाएंगी।

आगे उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद की सराहना कर बधाई देते हुए कहा कि 2021 का बजट बिहार के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। हम नालंदा वासियों के लिए गौरव का क्षण है की बजट में राजगीर में खेल विश्वविद्यालय खोलने का प्रावधान किया गया है। बजट 2020-21 से बिहार के विकास को गति मिलेगी।