पटना

बिहारशरीफ: मोहद्दीनगर में फूलों का पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र


  • बंगाली रूप में बनायी जा रही है मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा
  • पंडाल में दो सेल्फी स्टैंड भी रहेगा आकर्षण का केंद्र

बिहारशरीफ (नालंदा)। शहर के मोहद्दीनगर मोहल्ला में मां दुर्गा का पूजा पंडाल हर बार एक नये अवतार और नई व्यवस्था के साथ तैयार किया जाता रहा है। इस बार इस मोहल्ले में फूलों का पंडाल बनाया जायेगा। साथ ही साथ दो सेल्फी स्टैंड भी लगाया जायेगा। इस पूरे पंडाल को फूलों से सजाया जायेगा। इस बार मोहद्दीनगर का पूजा पंडाल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

भारतीय वीर नवयुवक दल मोहद्दीनगर पूजा समिति के आयोजक मनीष कुमार एवं विकास कुमार ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा भी बंगाल की थीम पर निर्मित करायी गयी है, जो काफी भव्य और आकर्षक होगी। मूर्ति निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। कोलकाता के मूर्तिकार कालू पाल दो सप्ताह से तीन सदस्यों के साथ मूर्ति के निर्माण में लगे हैं।

मूर्तिकार ने बताया कि मां दुर्गा की 14 फूट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दो से तीन दिनों में मिट्टी का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद उसे रंग रोगन किया जाएगा। कालू ने बताया कि बंगाली परिधान व बड़ी-बड़ी आंखों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा बंगाल में स्थापित की जाती है। अब नालंदा समेत अन्य शहरों के भत्तफ़ भी मां दुर्गा के इस रूप का दर्शन कर सकेंगे।

इसके साथ हीं पंडाल में कृत्रिम व प्राकृतिक फूलों का उपयोग किया जाएगा। ताकि दर्शकों को सुंदर प्रकृति के नजारा का अहसास हो सके। यहां का पंडाल व मूर्ति दोनों ही पूरे शहर में अलग तरह को होगा। पंडाल तक पहुंचने वाले हर गली में झालरों व लाइटों का प्रयोग कर रौशन किया जाएगा। गेटों को भी सजाया जाएगा। दर्शक लाइटों के सहारे भी पंडाल तक आसानी से पहुंच सकेंगे।