News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटी, दस बच्चे लापता, 20 लोगों को निकाला गया


पटना, : बिहार पॉलिटिक्स, मेडिकल, क्राइम, एजुकेशन, बिजनेस, वायरल वीडियो, मनोरंजन, मौसम, खेती-किसानी, भोजपुरी सिनेमा और परिवहन व ट्रेन से जुड़ीं सभी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में…

14 Sept 202312:31:22 PM

मुजफ्फरपुर में नाव पलटी, 10 बच्चे लापता

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट प्रखंड के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बागमती नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में करीब 10 स्कूली बच्चे लापता हैं। बताया जा रहा कि नाव में 30 लोग सवार थे। इनमें 20 लोगों को बाहर निकाला गया है। करीब 10 स्कूली बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उनके डूबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जिले में मौजूद हैं।

14 Sept 202311:36:41 AM

बेतिया : पिस्टल के बल पर दिन दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट

बेतिया में चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया रेलवे ढाला के समीप गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी की बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश कैथवलिया चौक की और फरार हो गए। कलेक्शन के पैसे फाइनेंस कर्मी की जेब में होने के कारण लूटने से बच गए। सूचना पर चनपटिया पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

14 Sept 202311:36:39 AM

Bihar Breaking News Live Update : शेखपुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम

Bihar Breaking News Live Update : बरबीघा में बुधवार को गंगटी मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान कुटौत गांव निवासी युवक सोलू कुमार की मौत हो गई। इसके बाद दूसरे दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने गंगटी मोड़ के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोषित ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण शव को सड़क पर रख कर उच्च अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। जाम की वजह से यात्री परेशान हैं।

14 Sept 202311:30:09 AM

लखीसराय : बिहार में हत्या के एक और गवाह पत्रकार पर अपराधियों ने चलाई गोली

लखीसराय के हलसी प्रखंड के दैनिक जागरण के संवाद सूत्र अवधकिशोर पर गुरुवार सुबह में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली चला दी है। वे घटना के समय झुक गए, जिससे गोली निकल गई और अवध बाल-बाल बच गए। अवध अपने गांव धीरा से हलसी प्रखंड मुख्यालय बाइक से आ रहे थे।

14 Sept 202311:29:10 AM

मुजफ्फरपुर में बांस लदे ट्रैक्टर में घुसी स्कोर्पियो, दो की मौत

बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली चौक पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया। जबकि घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मृतक सभी दरभंगा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

14 Sept 202311:05:30 AM

भोजपुर : सड़क हादसे में सेंटिंग मिस्त्री की मौत

भोजपुर जिले के गजरागंज ओपी अन्तर्गत आरा-बसर हाइवे पर छोटकी सासाराम टाटा मोटर्स शो रूम के समीप गुरुवार अहले सुबह अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक सेंट्रिग मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक 36 वर्षीय मन लाल यादव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदिया गांव निवासी मंगलेश्वर यादव के पुत्र थे। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इसे लेकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है।

14 Sept 202311:04:20 AM

सासाराम : टैंपो के नीचे दबकर युवक की मौत

डेहरी आन सोन में इंद्रपुरी थाना के चकन्हा गांव के निकट एनएच 119 पर टैंपो पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक मंटू कुमार उम्र 28 पिता धरमू शर्मा नगर थाना क्षेत्र के बाबू गंज वार्ड संख्या 35 का निवासी है। अनि दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी है।

14 Sept 20239:29:23 AM

गोपालगंज : संदिग्ध ट्रेनिंग सेंटर से हिरासत में लिए युवकों से हो रही पूछताछ

गोपालगंज में संदिग्ध ट्रेनिंग सेंटर की जांच करने पहुंची पटना से एटीएस की टीम नगर थाने में हिरासत में लिए गए आधा दर्जन युवकों से पूछताछ कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शहर के जादोपुर रोड में चल रहे संदिग्ध ट्रेनिंग सेंटर से इन युवकों को हिरासत में लिया गया है।

14 Sept 20239:22:29 AM

हाजीपुर : चिराग पासवान का एक दिवसीय वैशाली दौरा आज

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर वैशाली पहुंच रहे हैं। दोपहर 12:30 बजे चिराग हेलीकाप्टर से खरौना पोखर वैशाली गढ़ के मैदान में पहुंचेंगे। चिराग के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट डाक्यूमेंट विजन से प्रभावित होकर रविरंजन प्रसाद सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके पर चिराग पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

14 Sept 20239:19:04 AM

सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर आएंगे

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसकेएमसीएच परिसर और इसके आसपास विधि और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर सौ मजिस्ट्रेट और चार सौ से अधिक पुलिसकर्मी व पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।