Latest News पटना बिहार राष्ट्रीय

ब‍िहार: पुलिस पिटाई से युवक की मौत, ग्रामीणों ने थाने में लगाई आग


बेतिया, (पश्चिम चंपारण), ले के बलथर थाना क्षेत्र में आर्यानगर गांव में शनिवार की दोपहर में होली के दौरान डीजे बजाने के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की थाने में मौत हो गई। उसके बाद उग्र ग्रामीणों ने थाने में आग लगा दी है। फिलहाल, बलथर थाने को चारों तरफ से हजारों की संख्या में लोगों ने घेर लिया है। अन्य थानों की पुलिस भी मदद में बलथर थाने में नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पिटाई से युवक की मौत हो गई है।

हालांकि अधिकारी पुलिस की पिटाई से युवक की मौत की बात को अफवाह बता रहे हैं। मृतक की पहचान आर्य नगर निवासी अनिरुद्ध कुमार (40) के रूप में की गई है। घटना को लेकर बलथर थाना में बवाल मचा है। हजारों की भीड़ थाना पर पहुंच थाना परिसर में रखे जब्त वाहनों में आग लगा दी है। लोगों ने मैनाटांड़ अंचल निरीक्षक के गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि होली के अवसर पर शनिवार की दोपहर आर्य नगर में कुछ युवक डीजे बजा रहे थे। इसी दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मीरा शर्मा डीजे को जब्त कर थाना भिजवा दी। लोगों का आरोप है कि युवक थाने पर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने पिटाई की। पिटाई के कारण उसकी की मौत हो गई। घटना के बाद लोग उग्र हो गए और बेतिया-बलथर मुख्य पथ को जाम कर दिया। लोगों ने थाना पर भी हमला बोल दिया और आग लगा दी। अभी थाना पर भीड़ जमी हुई है। थाना परिसर से आग के धुआं निकल रहा हैं। आसपास के थानों की पुलिस को भी बलथर में बुला लिया गया है। पुलिस वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दे रही है।