Latest News करियर पटना बिहार

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB),ने 10वीं, 12वीं कक्षा की डेट शीट 2022 आज यानी कि 20 नवंबर, 2021 को जारी कर दी है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार मैट्रिक, इंटर की परीक्षाएं क्रमशः 17 फरवरी और 1 फरवरी, 2022 से शुरू होंगी। इसके अलावा, बीएसईबी 10वीं, 12वीं डेट शीट 2022 की परीक्षा सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे होगी। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दोनों सेशन में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराई जाएंगी। छात्रों को सभी परीक्षाओं में 15 मिनट का ‘कूल ऑफ टाइम’ भी मिलेगा। वे इस समय का उपयोग प्रश्न पत्र को पढ़ने और विश्लेषण करने के लिए कर सकते हैं।

BSEB 10th Date sheet 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक टाइमटेबल

17 फरवरी, मैथ्स

18 फरवरी, साइंस

19 फरवरी, सोशल साइंस

21 फरवरी, इंग्लिश

22 फरवरी, मेन लैंग्वेज, हिंदी, बंगाली, उर्दू

23 फरवरी, सेकेंड लैंग्वेज, हिंदी, संस्कृत, फारसी, भोजपुरी

24 फरवरी, ऑप्शनल सब्जेक्ट

BSEB 12th Date sheet 2022: बिहार बोर्ड इंटर शेड्यूल

2 फरवरी, फिजिक्स, इंग्लिश

3 फरवरी- केमिस्ट्री, ज्योग्राफी, एग्रीकल्चर

4 फरवरी- इंग्लिश, हिस्ट्री

7 फरवरी- बॉयोलाजी, पॉलिटिकल स्टडीज, बिजनेस स्टडीज

8 फरवरी- हिंदी, Economics

10 फरवरी- म्यूजिक, फाउंडेशन कोर्स, होम साइंस, इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर 2

11 फरवरी- सोशलॉजी, N.R.B, Elective Subject Trade Paper 3

14 फरवरी- लैंग्वेज, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, अरेबिक, कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब, योग, एजुकेशन एंड अन्य विषयों की परीक्षा