पटना

बिहार में नहीं लगेगा लॉकडाउन


सरकार का बड़ा फैसला-गुरुवार से सभी दुकानें 4 बजे ही बंद हो जाएंगी, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे  तक कर्फ्यू 

पटना। बिहार में नहीं लगेगा लॉकडाउन। यह फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने को लेकर सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में लिए गए अन्य फैसले की बात करे तो अब बिहार में पाबंदियों को सख्ती से लागू कराया जाएगा। इसको लेकर सभी डीएम और एसपी को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। इसके साथ ही शादी समारोह में 50 लोग शामिल होंगे और श्राद्धकर्म में अब 20 लोग ही शामिल होंगे। रात 9 बजे तक ही समारोह का आयोजन करने का अनुमित दी गयी है। डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावे सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय में उपस्थिति 25 प्रतिशत कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सभी कार्यालय शाम चार बजे बंद हो जाएंगे।

दुकान या प्रतिष्ठान और सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय अब शाम 4 बजे बंद हो जाएंगे। आवश्यक सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा। 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय खोलने की अनुमति दी गयी है। जहां ज्यादा केस वहां कंटेनमेंट जोन बनेगा। कोरोना से मौत पर सरकारी खर्च पर अंत्येष्टि होगी। दूध और दवा दुकान खुली रहेंगी। पूरे बिहार में धारा 144 लागू रहेगा।

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में नाइट कर्फ्यू की जगह इवनिंग कर्फ्यू लगाने पर सहमति बनी। अब पूरे प्रदेश में रात 9 बजे के  बजाए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे  तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकान या प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। सड़कों पर तफरी करने वालों लोगों को सख्ती से निपटने के लिए सरकार ने आदेश दे दिया है।